return to news
  1. Gold and Silver Prices Today: ऊपर चढ़े सोने-चांदी के दाम, देखें देश के बड़े शहरों में क्या हैं भाव

मार्केट न्यूज़

Gold and Silver Prices Today: ऊपर चढ़े सोने-चांदी के दाम, देखें देश के बड़े शहरों में क्या हैं भाव

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 26, 2024, 15:41 IST

सारांश

Gold and Silver Price Today: दिल्ली के बाजारों में 24K सोने के भाव ₹20 ऊपर चढ़कर ₹77,610/10 ग्राम पर पहुंच गए और 22K सोने के भाव ₹71,160/10 ग्राम पर पहुंच गए।

कई दिन बाद सोने और चांदी, दोनों में दिखी बढ़त

कई दिन बाद सोने और चांदी, दोनों में दिखी बढ़त

भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के दामों में गुरुवार को कुछ बढ़त देखने को मिली। ग्लोबल ट्रेंड्स के असर के चलते सोने के भाव ₹20 की बढ़त के साथ ₹77,460/10 ग्राम पर पहुंच गए। पिछले कई दिन से सोने के भाव ऊपर चढ़ते दिखे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में छुट्टियों के चलते ट्रेडिंग कम रही और स्थानीय बाजारों में भी सोने की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शुरुआती एशियाई ट्रेड में स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.40% ऊपर $2,627/आउंस पर पहुंच गई। वहीं, ओवरनाइट ट्रेड में ये $2,623/आउंस के उच्चस्तर से $2,628/आउंस के निचले स्तर के बीच रही।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजारों में 24K सोने के भाव ₹20 ऊपर चढ़कर ₹77,610/10 ग्राम पर पहुंच गए और 22K सोने के भाव ₹71,160/10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, मुंबई के बाजारों में भी सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया और यहां 24K सोना ₹77,460/10 ग्राम और 22K सोना ₹71,010/10 ग्राम पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना ( /10 ग्राम)24K सोना ( /10 ग्राम)
दिल्ली₹71,160₹77,610
मुंबई₹71,o10₹77,460
चेन्नै₹71,o10₹77,460
कोलकाता₹71,o10₹77,460

भारत में चांदी के दाम

देश के अधिकतर बड़े शहरों में चांदी के दामों में तेज उछाल देखने को मिला। कई दिन से धीमी रफ्तार से चल रही चांदी गुरुवार को शुरुआती व्यापार में ₹300 की बढ़त के साथ ₹91,600/किलो पर पहुंच गए। ग्लोबल ट्रेंड्स के साथ-साथ सिक्के बनाने वालों और औद्योगिक इकाइयों में मांग के बढ़ने से चांदी की कीमतों में इजाफा देखा गया।

शुरुआती एशियाई व्यापार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.34% की बढ़त के साथ $29.72/आउंस पर पहुंच गई। वहीं, ओवरनाइट ट्रेड में ये $29.75/आउंस के उच्चस्तर से $29.62/आउंस के निचले स्तर के बीच रही।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहरचांदी के दाम ( प्रति किलो)
दिल्ली₹91,600
मुंबई₹91,600
चेन्नै₹99,100
कोलकाता₹91,600

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख