return to news
  1. Gold Price on Diwali: धनतेरस, दिवाली के पहले अच्छी न्यूज, नीचे खिसके सोने के दाम

मार्केट न्यूज़

Gold Price on Diwali: धनतेरस, दिवाली के पहले अच्छी न्यूज, नीचे खिसके सोने के दाम

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 28, 2024, 16:39 IST

सारांश

दिवाली और धनतेरस पर सोना- चांदी खरीदने को शुभ मानते हैं। इस बार त्योहार के ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बरकरार तनावपूर्ण स्थिति के कारण ऐसा हुआ है।

दिवाली, धनतेरस के पहले गिरी सोने की कीमत

दिवाली, धनतेरस के पहले गिरी सोने की कीमत

धनतेरस और दिवाली के त्योहार पर जो लोग सोने की खरीददारी के प्लान बना रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर है। सोने की कीमतें कई जगहों पर तेजी से बढ़ने के बाद अब नीचे की ओर सरकने लगी हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नीचे गिरीं सोने की कीमतें

सोमवार को 24K सोने की कीमत दिल्ली में ₹89,830/ 10 ग्राम पर आ गिरी जबकि मुंबई में यह ₹80,280/ 10 ग्राम रही।

माना जा रहा है कि मंगलवार को धनतेरस पर सोने की कीमतें ऐसी ही बनी रहेंगी। इस दिन सोना- चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

चांदी में भी गिरावट

चांदी के दाम भी कई शहरों में नीचे सरक गए। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति को लेकर अटकलों ने यह असर किया है। शनिवार को एक किलो चांदी की कीमत में ₹3,900 की गिरावट देखने को मिली। वहीं, सोमवार को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में यह ₹98,000 पर आ गई थी।

अंतरराष्टीय बाजार में क्या हालात?

अंतरराष्टीय बाजार की बात करें तो स्पॉट गोल्ड में 0.53% की गिरावट देखने को मिली और यह एशियाई ट्रेड में $2,733.02/28 ग्राम पर सरक गया जबकि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी लेबर मार्केट डेटा के सामने आने के बाद ओवरनाइट ट्रेड में $2,742 पर पहुंच गया।

वहीं स्पॉट चांदी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1% की गिरावट के साथ $33.33/ 28 ग्राम पर पहुंच गई जबकि ओवरनाइट ट्रेड में यह $33.7/ 28 ग्राम पर थी।

कब है दिवाली?

इस साल अमावस्या दो दिन होने के कारण दिवाली की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन चल रहा है। अमावस्या 31 अक्टूबर को शुरू होगी और 1 नवंबर तक चलेगी। क्योंकि दिवाली पर लक्ष्मी-पूजन सूर्यास्त के बाद चांद दिखने के साथ की जाती है, इसलिए इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

हालांकि, स्टॉक एक्सेंज पर मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर की शाम को ही होगी। वहीं, 29 अक्टूबर को धनतेरस होगी और 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा। इसके बाद 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख