return to news
  1. Gabion Technologies IPO Allotment: शेयर मिले या नहीं? BSE और Kfin Tech पर अलॉटमेंट चेक करने का पूरा प्रोसेस

मार्केट न्यूज़

Gabion Technologies IPO Allotment: शेयर मिले या नहीं? BSE और Kfin Tech पर अलॉटमेंट चेक करने का पूरा प्रोसेस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 09, 2026, 11:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gabion Technologies IPO: अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE या Kfin Technologies की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां हमने इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया है।

IPO Share Allotment

IPO Share Allotment: शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 9 दिसंबर को किया जाना है।

Gabion Technologies IPO Allotment: स्टील गैबियन्स बनाने वाली कंपनी गैबियन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है। यह आईपीओ 6 से 8 दिसंबर के बीच कुल 826 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 9 दिसंबर को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 13 जनवरी तय की गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE या Kfin Technologies की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां हमने इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

Kfin Tech की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Gabion Technologies IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

गैबियन टेक्नोलॉजीज का IPO कुल 826 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें इंडिविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी को 867.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 271.13 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,467.78 गुना सब्सक्राइब हो गया है।

Gabion Technologies India का कारोबार

फरवरी 2008 में स्थापित Gabion Technologies India Limited एक ऐसी कंपनी है जो स्टील गैबियन्स का निर्माण करती है और इसके साथ-साथ जियोसिंथेटिक्स, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इम्प्रूवमेंट से जुड़ी सेवाएं भारत सहित वैश्विक स्तर पर प्रदान करती है। कंपनी का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, नदी संरक्षण, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा और जमीन को मजबूत बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर है।

कंपनी डबल ट्विस्टेड हेक्सागोनल स्टील वायर मेश गैबियन्स, डिफेंस गैबियन्स, पीपी रोप गैबियन्स, हाई-टेंसाइल रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग, रिइनफोर्स्ड जियोमैट और हाई-स्ट्रेंथ फ्लेक्सिबल जियोग्रिड जैसे कई उत्पाद बनाती है। ये उत्पाद भूस्खलन रोकने, ढलानों की सुरक्षा, मिट्टी को मजबूत करने और संरचनाओं की स्थिरता बढ़ाने में इस्तेमाल होते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख