return to news
  1. Cipla Results Q3FY25: सिपला ने जारी किया आमदनी का रिपोर्ट कार्ड, नेट प्रॉफिट 49% उछला

मार्केट न्यूज़

Cipla Results Q3FY25: सिपला ने जारी किया आमदनी का रिपोर्ट कार्ड, नेट प्रॉफिट 49% उछला

Upstox

1 min read | अपडेटेड January 28, 2025, 15:00 IST

सारांश

Cipla Financial Results: सितंबर में खत्म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17% इजाफा देखा गया था। यह ₹1,303 करोड़ रहा था।

शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे कंपनी के शेयर।

शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे कंपनी के शेयर।

फार्मा कंपनी Cipla ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे सामने आ गए हैं। अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 49% उछलकर ₹1,571 तकोड़ पर पहुंच गया जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,056 करोड़ रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके पहले सितंबर में खत्म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17% इजाफा देखा गया था। यह ₹1,303 करोड़ रहा था। कंपनी को पिछले साल की दूसरी तिमाही में ₹1,115 करोड़ मुनाफा हुआ था। ऑपरेशन्स से कंपनी की कुल आमदनी दूसरी तिमाही में ₹7,051 करोड़ पर पहुंच गई थी जो पिछले साल ₹6,490 करोड़ रहा था।

दिसंबर 2024 में Cipla ने कहा था कि उसने सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन से Afrezza पाउडर डिस्ट्रिब्यूट और मार्केट करने की इजाजत मिल गई थी। Afrezza को अमेरिका के Mannkind Corporation ने बनाया है जो अडल्ट मरीजों में ग्लाइसिमिक कंट्रोल बेहतर करता है।

दिसंबर में Cipla ने बताया था कि उसके ऊपर GST अथॉरिटी ने ₹1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया था कि सेंट्रल गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स ऐक्ट, 2017 के तहत ₹1,11,94,324 करोड़ की पेनाल्टी पड़ी थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख