return to news
  1. Olectra Greentech से Ashok Leyland तक, इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनियों के शेयर आज क्यों उछले?

मार्केट न्यूज़

Olectra Greentech से Ashok Leyland तक, इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनियों के शेयर आज क्यों उछले?

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 24, 2026, 13:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सरकार ने PM-eBus Sewa योजना के तहत 2027 तक 116 शहरों में 10,000 एसी इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा की है। इसके बाद एक नई योजना के तहत 35,000 और इलेक्ट्रिक बसें प्रदान करने की भी योजना है। इस खबर के बाद इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कई कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हो रही है।

शेयर सूची

Electric Bus

Olectra Greentech के शेयरों में पिछले 6 महीने में 34 फीसदी की गिरावट आई है।

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में आज 24 मार्च को जमकर खरीदारी हो रही है। Olectra Greentech के शेयर करीब 6 फीसदी उछलकर 1113 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा JBM Auto में भी 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। वहीं Ashok Leyland का शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। दरअसल सरकार ने इलेक्ट्रिक बस को लेकर एक ऐसी घोषणा की है, जिसने निवेशकों का इन शेयरों पर भरोसा बढ़ा दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है इन शेयरों में तेजी की वजह?

सरकार ने PM-eBus Sewa योजना के तहत 2027 तक 116 शहरों में 10,000 एसी इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा की है। इसके बाद एक नई योजना के तहत 35,000 और इलेक्ट्रिक बसें प्रदान करने की भी योजना है।

हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 अगस्त 2023 को PM e-Bus Sewa योजना की घोषणा की थी, ताकि छोटे शहरों में मोबिलिटी बढ़ाई जा सके और बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सके। छोटे और मध्यम आकार के शहरों में कुल 10,000 बसें दी जाएंगी, जिनकी आबादी 3 लाख से 40 लाख के बीच है। राज्यों को अपनी मांग प्रस्तुत करने के लिए कहा गया और बसें कोऑर्डिनेशन कमिटी की सिफारिशों पर मंजूर की गईं।

राज्यों में बसों का आवंटन

178 योग्य शहरों में से 116 शहरों ने इस योजना में भाग लिया। बिहार में केवल चार शहर योग्य पाए गए, जहां कुल 400 बसें आवंटित की गईं। पटना को 150 बसें, जबकि भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया को 50-50 बसें दी गई हैं। हालांकि बिहार में योजना में देरी है क्योंकि राज्य सरकार ने कोऑर्डिनेशन कमिटी नहीं बनाई है।

क्या है सरकार की योजना

पहली योजना के तहत 10,000 बसें 2027 तक दी जाएंगी। इसके बाद दूसरी योजना शुरू होगी, जिसमें 35,000 और बसें प्रदान की जाएंगी। मंत्री ने बताया कि पहले ट्रान्च के तहत 225 बसें पिछले महीने वितरित की गईं, 6,500 बसों के लिए टेंडर और समझौते पूरे हो गए हैं, और जैसे ही राज्यों द्वारा समझौते फाइनल होंगे, और बसें डिलीवर की जाएंगी। इस योजना से लोगों का समय और पैसा बचेगा और पर्यावरण भी बेहतर होगा।

कैसा रहा है इन शेयरों का प्रदर्शन

Olectra Greentech के शेयरों में पिछले 6 महीने में 34 फीसदी की गिरावट आई है। JBM Auto भी इस अवधि के दौरान 20 फीसदी टूट चुका है। इसके उलट Ashok Leyland का शेयर पिछले 6 महीने में करीब 18 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख