मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड April 03, 2025, 10:58 IST
सारांश
Tariff impact on IT sector: आज के कारोबार में आईटी शेयरों में Persistent Systems में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई और यह 7.61 फीसदी लुढ़क गया। Coforge के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। Mphasis में भी करीब 4 फीसदी की कमजोरी है। TCS के शेयर करीब 3 फीसदी लुढ़क गए हैं।
शेयर सूची
Tariff impact on IT: डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर 60 से अधिक देशों में रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की।
डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर 60 से अधिक देशों में रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की। इसके चलते अमेरिकी इक्विटी फ्यूचर्स में भारी गिरावट आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे बड़ा सेक्टोरल लूजर रहा।
आज के कारोबार में आईटी शेयरों में Persistent Systems में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई और यह 7.61 फीसदी लुढ़क गया। Coforge के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। Mphasis में भी करीब 4 फीसदी की कमजोरी है। TCS के शेयर करीब 3 फीसदी लुढ़क गए हैं। HCL Technologies में भी करीब 3 फीसदी की गिरावट है।
ट्रंप सरकार ने भारत पर 26% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है, हालांकि आईटी सर्विसेज पर कोई स्पेसिफिक टैरिफ नहीं लगाया गया है। हालांकि, व्हाइट हाउस के दस्तावेज में यह आंकड़ा 27% दिखाया गया है। इसके अलावा, टैरिफ की वजह से अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते भी आईटी शेयरों में बिकवाली हो रही है।
2025 में अब तक निफ्टी आईटी इंडेक्स में 17% की गिरावट आई है, इंडेक्स के सभी 10 शेयर 12% से लेकर 40% तक के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। Oracle Financial में सबसे ज्यादा करीब 40% की गिरावट आई है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख