return to news
  1. Crude sensitive stocks: इजरायल-ईरान टेंशन के बाद भारी बिकवाली, बुरी तरह टूटे OMC, Paint और Tyre स्टॉक्स

मार्केट न्यूज़

Crude sensitive stocks: इजरायल-ईरान टेंशन के बाद भारी बिकवाली, बुरी तरह टूटे OMC, Paint और Tyre स्टॉक्स

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 13, 2025, 10:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Crude sensitive stocks: इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बीच तेल की कीमतों में करीब 11% का तगड़ा उछाल आया है, जिसका असर आज ऑयल सेंसिटिव स्टॉक्स पर दिख रहा है। आज के कारोबार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC), पेंट और टायर स्टॉक्स में बिकवाली हो रही है।

शेयर सूची

Crude Oil

Crude Oil: इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है, जिसके चलते आज भारतीय शेयर बाजार करीब एक फीसदी तक लुढ़क गए।

Crude sensitive stocks: मिडिल-ईस्ट में तनाव के बीच आज शेयर बाजार में भारी बिकवाली हो रही है। इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है, जिसके चलते आज भारतीय शेयर बाजार करीब एक फीसदी तक लुढ़क गए। आज 13 जून को BSE Sensex में 840.20 अंकों (करीब 1%) की गिरावट है और यह 80,886.66 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 238.90 अंकों की कमजोरी है और यह 24,649.30 के स्तर तक लुढ़क गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल

इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बीच तेल की कीमतों में करीब 11% का तगड़ा उछाल आया है, जिसका असर आज ऑयल सेंसिटिव स्टॉक्स पर दिख रहा है। आज के कारोबार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC), पेंट और टायर स्टॉक्स में बिकवाली हो रही है।

आज U.S. West Texas Intermediate (WTI) क्रूड 11.38% चढ़कर 75.82 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि इंटरनेशनल बेंचमार्क Brent Crude 10.28% चढ़कर 76.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

OMC stocks में बिकवाली

ऑयल मार्केट कंपनियों के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) के शेयर 3 फीसदी टूटकर 309 रुपये के भाव पर आ गए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) के शेयरों में भी करीब 2.81 फीसदी की कमजोरी है और यह 381.50 रुपये पर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के शेयरों में भी करीब 1.62 फीसदी की गिरावट है और यह 140.68 रुपये पर है।

Paint stocks का अपडेट

इजरायल-ईरान टेंशन के बीच Asian Paints के शेयरों में आज 1 फीसदी से अधिक की गिरावट है। कंपनी के शेयरों में ब्लॉक डील भी देखने को मिली है। इसके अलावा, Indigo Paints और Berger Paints के शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखी गई। बता दें कि क्रूड ऑयल पेंट कंपनियों के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है।

Tyre stocks पर क्या है असर?

अपोलो टायर्स के शेयर में करीब एक फीसदी की गिरावट है और यह 453.35 रुपये प्रति शेयर पर है। MRF की बात करें तो यह 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 1.35 लाख रुपये प्रति शेयर के आसपास आ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

अगला लेख