return to news
  1. Crude Oil में आग ने मचाई तबाही, OMCs से लेकर पेंट, टायर और एविएशन शेयर झुलसे

मार्केट न्यूज़

Crude Oil में आग ने मचाई तबाही, OMCs से लेकर पेंट, टायर और एविएशन शेयर झुलसे

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड March 09, 2026, 11:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) जैसे BPCL और HPCL के शेयर 8 फीसदी तक लुढ़क गए हैं। इसके अलावा पेंट, टायर और एविएशन स्टॉक्स में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है।

कच्चा तेल

कच्चे तेल के दाम बढ़ने से किन स्टॉक्स पर दिखा असर?

मिडिल ईस्ट में वॉर की वजह से Crude Oil की कीमतों में अचानक बहुत तेज उछाल आ गया है। इसका असर आज 09 मार्च को कई सेक्टर्स के शेयरों में दिख रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) जैसे BPCL और HPCL के शेयर 8 फीसदी तक लुढ़क गए हैं। इसके अलावा पेंट, टायर और एविएशन स्टॉक्स में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
IOC, BPCL और HPCL में भारी गिरावट

IOC का शेयर आज के कारोबार में करीब 7 फीसदी लुढ़ककर 156.30 रुपये के भाव पर आ गया। इसके अलावा BPCL में भी 8 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखी गई और यह 322.95 रुपये प्रति शेयर तक लुढ़क गया। HPCL की बात करें तो यह 6 फीसदी टूटकर 370.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया। बता दें कि तेल की कीमत बढ़ने से इन कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ता है।

Tyre Stocks का क्या है हाल

कच्चे तेल में भारी उछाल का असर आज टायर स्टॉक्स पर भी दिख रहा है। MRF का शेयर करीब 3 फीसदी टूटकर 134616.35 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। Balkrishna Industries में भी करीब 4 फीसदी तक की कमजोरी रही और यह 2164.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Apollo Tyres और CEAT में करीब 5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि जब कच्चा माल महंगा होता है तो टायर कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ जाती है।

Paint Stocks

पेंट सेक्टर की कंनपियों के शेयरों में भी आज बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। मार्केट लीडर Asian Paints का शेयर करीब 5 फीसदी टूटकर 2176.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है। Grasim Industries में भी 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी है। Berger Paints का शेयर भी 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। बता दें कि पेंट बनाने में जो कच्चा माल इस्तेमाल होता है उसका बड़ा हिस्सा पेट्रोकेमिकल्स से आता है, और पेट्रोकेमिकल्स का बेस कच्चा तेल ही होता है।

Aviation stocks

एविएशन सेक्टर के स्टॉक्स में भी आज क्रूड ऑयल में उछाल का असर दिख रहा है। IndiGo के शेयरों में 6.67 फीसदी की गिरावट नजर आई और यह 4110.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। Spicejet Ltd का शेयर भी 5 फीसदी से अधिक लुढ़क गया है। बता दें कि एयरलाइंस का सबसे बड़ा खर्च एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) होता है, और ATF की कीमत सीधे क्रूड ऑयल से जुड़ी होती है।

क्रू़ड ऑयल के दाम 28 फीसदी तक क्यों उछल गए

मिडिल ईस्ट में चल रहे वॉर की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में अचानक बहुत तेज उछाल आ गया है। तेल की ग्लोबल बेंचमार्क कीमत ब्रेंट क्रूड लगभग $120 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई, जो एक ही दिन में लगभग 28% की बड़ी छलांग है। इसी तरह अमेरिकी तेल WTI (West Texas Intermediate) की कीमत भी करीब 31% तक बढ़ गई।

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह यह है कि Strait of Hormuz लगभग बंद हो गया है। यह दुनिया का बहुत महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल गुजरता है। जब यह रास्ता बंद हो जाता है, तो तेल की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ता है।

दूसरी समस्या यह हो गई है कि तेल के टैंकर आसानी से बाहर नहीं जा पा रहे, इसलिए स्टोरेज टैंक जल्दी भर रहे हैं। इसी वजह से कुवैत और यूएई जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों को उत्पादन कम करना पड़ रहा है। वहीं इराक ने भी पिछले हफ्ते से कुछ तेल उत्पादन बंद करना शुरू कर दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख