return to news
  1. HDFC से ₹400 करोड़ का ठेका मिलते ही CMS Info Systems के शेयरों में दिखी तेजी

मार्केट न्यूज़

HDFC से ₹400 करोड़ का ठेका मिलते ही CMS Info Systems के शेयरों में दिखी तेजी

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 11, 2026, 11:23 IST

सारांश

CMS Info Systems शेयरों की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में करीब 3%, एक महीने में करीब .15% बढ़े हैं। हालांकि अगर एक साल की बात करें तो शेयरों में काफी गिरावट देखी गई है।

शेयर सूची

CMSINFO
--
CMSINFO
--
HDFC ATM

सीएमएस इंफो सिस्टम्स के शेयरों में क्यों दिखी तेजी?

CMS Info Systems Shares: आज शेयर मार्केट खुलते ही CMS Info Systems के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सीएमएस इंफो सिस्टम्स के शेयर आज 319 रुपये तक पहुंच गए थे। सुबह 10:30 बजे कंपनी के शेयर 2.73% यानी कि 7.90 रुपये बढ़कर प्रति शेयर 297-298 रुपये तक ट्रेड हो रहे थे। सीएमएस इन्फो सिस्टम्स को एचडीएफसी बैंक से करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी अगले पांच साल तक बैंक के 6,000 एटीएम का मैनेजमेंट करेगी। कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह इंटीग्रेटेड एटीएम मैनेज्ड सर्विसेज आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके अंतर्गत सीएमएस करेंसी फोरकास्टिंग, नकदी लॉजिस्टिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉल्यूशन्स भी उपलब्ध कराएगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किन बैंकों के साथ है कंपनी की साझेदारी?

सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के मुख्य कारोबार अधिकारी अनुश राघवन ने कहा कि इस सौदे से फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के अंत तक प्राइवेट सेक्टर के बैंकों से होने वाली इनकम का योगदान बढ़कर 30% तक पहुंचने की उम्मीद है, जो मौजूदा समय में 25% है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया था। इसके अलावा हाल ही में उसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 1,000 करोड़ रुपये का अनुबंध भी मिला है। मार्च, 2026 तक एचडीएफसी बैंक के देशभर में 21,000 से अधिक एटीएम थे।

कैसा रहा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन?

मार्च, 2026 तक एचडीएफसी बैंक के देशभर में 21,000 से अधिक एटीएम थे। CMS Info Systems शेयरों की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में करीब 3%, एक महीने में करीब .15% बढ़े हैं। हालांकि अगर एक साल की बात करें तो शेयरों में काफी गिरावट देखी गई है। पिछले एक साल में सीएमएस इंफो सिस्टम्स के शेयर करीब 35% यानी कि 160+ रुपये तक गिरे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख