return to news
  1. Clean Max Enviro Energy Solutions IPO का आज अलॉटमेंट होगा फाइनलाइज, कैसे चेक करें स्टेटस?

मार्केट न्यूज़

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO का आज अलॉटमेंट होगा फाइनलाइज, कैसे चेक करें स्टेटस?

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड February 26, 2026, 10:34 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 23 फरवरी से 25 फरवरी के बीच खुला था। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 2 मार्च तय की गई है।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज हो जाएगा फाइनलाइज

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। आज देर शाम तक शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा और इसका फैसला हो जाएगा कि आपको इसके शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स का आईपीओ 3,100 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। इसमें 1.14 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू (कुल 1,200.00 करोड़ रुपये) और 1.80 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (कुल 1,900.00 करोड़ रुपये) शामिल है। इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 23 फरवरी से 25 फरवरी के बीच खुला था। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 2 मार्च तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
Clean Max Enviro Energy Solutions IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ का प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आवेदन के लिए लॉट साइज 14 था। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,742 (14 शेयर) थी। sNII के लिए लॉट साइज निवेश 14 लॉट (196 शेयर) था, जिसकी वैल्यू 2,06,388 रुपये थी, और bNII के लिए यह 68 लॉट (952 शेयर) था, जिसकी कीमत 10,02,456 रुपये थी।

कैसे चेक कर सकेंगे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO का कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स का आईपीओ 0.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। 25 फरवरी शाम 6:54:45 बजे (तीसरा दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में पब्लिक इश्यू 0.07 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) में 2.99 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 0.57 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO फंड का इस्तेमाल कहां होगा?

कंपनी और/या उसकी कुछ सहायक कंपनियों के सभी या कुछ बकाया कर्जों का आंशिक या पूरी तरह से रिपेमेंट और/या पूर्व-भुगतान के लिए 1,122.67 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होगा, जबकि जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए बाकी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO का GMP
www.investorgain.com के मुताबिक क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ का कैप प्राइस 1053 रुपये है। मौजूदा जीएमपी पर क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 1037 रुपये है। इस तरह से प्रति शेयर निवेशकों को 16 रुपये का नुकसान हो सकता है।
(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)
Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd. के बारे में

सीआरआईएसआईएल रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च, 2025 तक क्लीन मैक्स एनवायरो भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर कंपनी है। 31 जुलाई, 2025 तक, कंपनी के पास 2.54 गीगावाट की ऑपरेशनल, स्वामित्व वाली और प्रबंधित क्षमता है और इसके अलावा 2.53 गीगावाट की अनुबंधित क्षमता निर्माणाधीन है। इसकी प्रमुख सेवाओं में रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति, एनर्जी सर्विसेज देना और कार्बन क्रेडिट सॉल्यूशन्स उपलब्ध कराना शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख