return to news
  1. Cigarette Stocks: ITC, Godfrey Phillips और VST Industries के शेयर 12% तक क्यों उछले, इस खबर से बढ़ी खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Cigarette Stocks: ITC, Godfrey Phillips और VST Industries के शेयर 12% तक क्यों उछले, इस खबर से बढ़ी खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 18, 2026, 13:26 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Godfrey Phillips India के शेयर 12 फीसदी तक उछलकर ₹2,314.30 के उच्च स्तर पर पहुंच गए। देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनी ITC के शेयर लगातार तीसरे दिन चढ़े और 1.6% बढ़कर ₹330 तक गए। वहीं VST Industries के शेयर भी 3.3% बढ़कर ₹240 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे।

शेयर सूची

Cigarette Stocks

Cigarette Stocks: 1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और पान मसाला पर हेल्थ सेस लागू हो गया है।

Cigarette Stocks: आज 18 फरवरी को कमजोर बाजार के बावजूद सिगरेट कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इन शेयरों में तेजी की मुख्य वजह मीडिया रिपोर्ट्स हैं, जिनमें कहा गया कि सिगरेट और तंबाकू कंपनियों ने 20% से 40% तक कीमतें बढ़ाई हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि सरकार द्वारा लगाए गए अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी का बोझ ग्राहकों तक पास किया जा सके।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Godfrey Phillips India के शेयर 12 फीसदी तक उछलकर ₹2,314.30 के उच्च स्तर पर पहुंच गए। देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनी ITC के शेयर लगातार तीसरे दिन चढ़े और 1.6% बढ़कर ₹330 तक गए। वहीं VST Industries के शेयर भी 3.3% बढ़कर ₹240 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे।

अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी 1 फरवरी से लागू

1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और पान मसाला पर हेल्थ सेस लागू हो गया है। यह टैक्स पहले से लागू 40% की अधिकतम GST दर के अलावा है। इन नए टैक्स और सेस ने पुराने 28% GST + कंपेनसेशन सेस की व्यवस्था की जगह ले ली है, जो 1 जुलाई 2017 (GST लागू होने के समय) से इन ‘सिन गुड्स’ पर लागू थी।

इसके अलावा 1 फरवरी से तंबाकू उत्पादों (जैसे च्युइंग टोबैको, फिल्टर खैनी, जर्दा, सेंटेड टोबैको, गुटखा) के लिए नई MRP-आधारित वैल्यूएशन प्रणाली भी लागू की गई है। अब GST की गणना पैकेट पर छपी खुदरा बिक्री कीमत (MRP) के आधार पर होगी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक UBS की रिपोर्ट के मुताबिक, ITC की प्राइसिंग रणनीति ऐसी है कि आगे चलकर वॉल्यूम और EBIT पर असर सीमित रह सकता है। UBS ने यह भी बताया कि सिगरेट की कीमतों में एक और दौर की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिले संकेत बताते हैं कि खासकर प्रीमियम सेगमेंट में कीमतें काफी बढ़ाई गई हैं।

UBS के अनुसार 84mm सिगरेट सेगमेंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस सेगमेंट में कीमतें ₹17 प्रति स्टिक से बढ़कर ₹24 प्रति स्टिक हो सकती हैं, यानी करीब 41% की बढ़ोतरी। इस कैटेगरी पर टैक्स बढ़ोतरी का असर सबसे ज्यादा पड़ा है और कंपनियों ने इसका पूरा बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है।

छोटे 64mm सेगमेंट में कीमतें ₹5.90 से बढ़कर ₹7 प्रति स्टिक होने की संभावना है, यानी यहां बढ़ोतरी प्रीमियम सेगमेंट के मुकाबले कम रखी गई है। वहीं मिड-सेगमेंट का अहम ब्रांड 69mm Gold Flake अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन UBS के चैनल चेक्स के मुताबिक इसकी कीमत ₹9.50 से बढ़कर करीब ₹12 प्रति स्टिक हो सकती है।

इससे साफ है कि सिगरेट कंपनियां संतुलित प्राइसिंग रणनीति अपना रही हैं। जहां प्रीमियम सिगरेट्स में टैक्स का पूरा असर कीमतों में जोड़ दिया गया है, वहीं 64mm और 69mm जैसे प्राइस-सेंसिटिव सेगमेंट में बढ़ोतरी सीमित रखी गई है ताकि बिक्री वॉल्यूम पर ज्यादा असर न पड़े।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख