return to news
  1. Britannia Industries के शेयर 5% उछले, Q2 में मजबूत नतीजों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

मार्केट न्यूज़

Britannia Industries के शेयर 5% उछले, Q2 में मजबूत नतीजों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 06, 2025, 14:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Britannia Industries ने बताया कि इस तिमाही में उसका मुनाफा 23% बढ़कर ₹655 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा ₹531 करोड़ था। मुनाफा बढ़ने का प्रमुख कारण यह रहा कि कच्चे माल की कीमतें स्थिर रहीं और कंपनी ने निर्माण, सप्लाई और संचालन से जुड़े खर्चों में सुधार और नियंत्रण किया।

शेयर सूची

Britannia Industries

Britannia Industries Share: आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Britannia Industries के शेयरों में आज 06 नवंबर को शानदार तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में यह स्टॉक लगभग 5% तक उछल कर ₹6197.75 के स्तर तक पहुंच गया। इस समय यह शेयर लगभग 2.39% की बढ़त के साथ 6027.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में अच्छे नतीजे घोषित किए हैं, जिसके चलते शेयरों में आज खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Britannia Industries के तिमाही नतीजे

Britannia Industries ने बताया कि इस तिमाही में उसका मुनाफा 23% बढ़कर ₹655 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा ₹531 करोड़ था। मुनाफा बढ़ने का प्रमुख कारण यह रहा कि कच्चे माल की कीमतें स्थिर रहीं और कंपनी ने निर्माण, सप्लाई और संचालन से जुड़े खर्चों में सुधार और नियंत्रण किया।

कंपनी की बिक्री से होने वाली आय लगभग 4% बढ़कर ₹4,752 करोड़ पर पहुंच गई। कुल आय भी करीब 4% बढ़कर ₹4,892 करोड़ पर आ गई। खास बात यह है कि जहां मुनाफा बढ़ा, वहीं कुल खर्च लगभग पहले जैसा ही रहा, जिससे कमाई और ज्यादा मजबूत दिखाई दी।

Britannia Industries का बयान

Britannia Industries के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए GST बदलावों का थोड़ा असर सप्लाई और ट्रेड चैनलों पर हुआ, जिसकी वजह से तिमाही के अंत में थोड़ी चुनौती आई। लेकिन यह स्थिति अस्थायी है और आने वाले महीनों में सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि रस्क, वेफर और क्रोइसेंट जैसे बेकरी उत्पादों में तेज मांग जारी है, खासकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं की खरीदारी बढ़ने से इन श्रेणियों में डबल डिजिट ग्रोथ होती रही है।

Britannia का आगे क्या है प्लान?

कंपनी ने आगे के लिए अपनी रणनीति भी स्पष्ट की है। Britannia आने वाले समय में बिक्री की मात्रा बढ़ाकर विकास को आगे ले जाना चाहती है। इसके लिए कंपनी विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखकर उत्पाद और दामों की रणनीति बनाएगी। साथ ही ब्रांड की ताकत, वितरण नेटवर्क और बाजार में मौजूदगी को और मजबूत करने पर फोकस रहेगा ताकि स्थानीय और क्षेत्रीय ब्रांड्स से मुकाबला किया जा सके और मार्केट लीडरशिप बरकरार रहे।

मैनेजमेंट में बदलाव

कंपनी ने एक बड़ा प्रबंधन बदलाव भी किया है। Britannia ने रक्षित हरगावे को कंपनी का नया CEO और Executive Director नियुक्त किया है। वे 15 दिसंबर 2025 से यह पद संभालेंगे। रक्षित हरगावे इससे पहले Birla Opus Paints के CEO थे और उससे पहले वे जर्मनी की स्किनकेयर कंपनी NIVEA के एशिया और ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड क्षेत्रों के कारोबार का नेतृत्व कर चुके हैं। उनका उपभोक्ता व्यापार में लंबा अनुभव Britannia के लिए आगे के विस्तार और विकास में अहम माना जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख