return to news
  1. Brigade Hotel Ventures IPO: फाइनल हो गया शेयरों का अलॉटमेंट, BSE, NSE पर स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

मार्केट न्यूज़

Brigade Hotel Ventures IPO: फाइनल हो गया शेयरों का अलॉटमेंट, BSE, NSE पर स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 29, 2025, 12:57 IST

सारांश

Brigade Hotel Ventures IPO share allotment status: अगर आपने ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ में दांव लगाया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Technologies की वेबसाइट पर जाना होगा।

Brigade Hotel Ventures IPO

Brigade Hotel Ventures IPO: ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ को कुल 4.48 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Brigade Hotel Ventures IPO: ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यह पब्लिक इश्यू तीन दिन की सब्सक्रिप्शन विंडो के दौरान कुल 4.48 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को आज 29 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाना है। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 31 जुलाई तय की गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ में दांव लगाया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Technologies की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Brigade Hotel Ventures IPO के सब्सक्रिप्शन आकंड़े

ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ को कुल 4.48 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसे कुल 22,95,14,588 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि ऑफर पर 5,11,93,987 शेयर थे। रिटेल निवेशकों के कोटे को 6.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी को 5.42 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 1.92 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख