return to news
  1. बोनस शेयर: Easy Trip Planners देंगे 1 शेयर पर 1 फ्री, बताईं डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

बोनस शेयर: Easy Trip Planners देंगे 1 शेयर पर 1 फ्री, बताईं डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 18, 2024, 14:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Easy Trip Planners ने बताया है कि एक पर एक शेयर बोनस देने के लिए रेकॉर्ड डेट 28 नवंबर रखी गई है। कंपनी इससे पहले 3 बार बोनस शेयर्स दे चुकी है।

तीसरी बार बोनस शेयर देगी कंपनी

तीसरी बार बोनस शेयर देगी कंपनी

Easy Trip Planners Ltd ने सोमवार को ऐलान किया है कि बोनस शेयर्स इशू करने के लिए 28 नवंबर, गुरुवार को रेकॉर्ड डेट तय किया गया है। कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर्स देने वाली है। एक बयान में बताया गया है कि बोनस शेयर्स इशू करने के लिए उसे शेयरधारकों की रजामंदी मिल गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म ने अक्टूबर में बताया था कि एक पेड-अप इक्विटी शेयर पर एक बोनस इक्विटी शेयर दिया जाएगा। ये बोनस शेयर 31 मार्च, 2024 को मौजूद रहे रिजर्व में से दिया जाएगा।

'कंपनी पर है विश्वास'

EaseMyTrip के CEO और सह-संस्थापक निशांत पित्ती ने बताया था कि बोनस शेयर इशू करना दिखाता है कि हमें कंपनी के मजबूत वित्तीय स्वास्थ्य में कितना विश्वास है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि कंपनी की सफलता को उन लोगों के साथ शेयर किया जाए जिन्होंने इसको आगे बढ़ाने में मदद की।

तीसरी बार देगी बोनस शेयर

कंपनी के ₹397.4 करोड़ के शेयर्स में से ₹1 की कीमत के 177.2 करोड़ शेयर इशू किए जाएंगे। BSE की जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने शेयरधारकों को तीसरी बार बोनस शेयर्स देने जा रही है।

इसके पहले 2022 में एक शेयर पर 3 बोनस शेयर और एक शेयर पर एक बोनस शेयर के अनुपात में पहले इशू कर चुकी है। ये बोनस शेयर्स तभी मिल सकें जब तय तारीख के पहले शेयर्स को खरीदा जाएगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख