return to news
  1. अरशद वारसी और उनकी बीवी पर SEBI ने लगाया बैन और ठोका जुर्माना भी, क्या है पूरा मामला, यहां समझें

मार्केट न्यूज़

अरशद वारसी और उनकी बीवी पर SEBI ने लगाया बैन और ठोका जुर्माना भी, क्या है पूरा मामला, यहां समझें

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 30, 2025, 08:16 IST

सारांश

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी पर SEBI ने बैन के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया है। चलिए समझते हैं कि किस मामले में दोनों पर यह कार्रवाई की गई।

सेबी

सेबी ने अरशद वारसी पर लगाया बैन

Securities and Exchange Board of India (SEBI) यानी कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने गुरुवार, 29 मई को बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी और 57 अन्य इकाइयों को यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो से संबंधित एक मामले में प्रतिभूति बाजारों से एक से पांच साल तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इन यूट्यूब चैनल में निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सिफारिश की गई थी। नियामक ने वारसी और उनकी पत्नी मारिया पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अरशद वारसी अपनी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में सर्किट रोल के लिए काफी मशहूर हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सेबी ने साधना ब्रॉडकास्ट (अब क्रिस्टल बिजनेस सिस्टम लिमिटेड) के प्रमोटर्स सहित 57 अन्य इकाइयों पर पांच लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया। प्रतिबंध के अलावा, सेबी ने इन इकाइयों को जांच अवधि के अंत से वास्तविक भुगतान की तारीख तक 12% सालाना ब्याज के साथ 58.01 करोड़ रुपये के कुल अवैध कमाई को वापस करने का भी निर्देश दिया।

सेबी ने पाया कि अरशद वारसी ने 41.70 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था और उनकी पत्नी ने 50.35 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था। अंतिम आदेश में, सेबी ने पाया कि इस पूरे मामले के पीछे के मास्टरमाइंड गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और मनीष मिश्रा थे। आदेश में कहा गया है कि साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (एसबीएल) के आरटीए के डायरेक्टर सुभाष अग्रवाल, मनीष मिश्रा और प्रमोटर्स के बीच मध्यस्थ के रूप में काम करते थे। सेबी ने कहा कि ये लोग ही इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड थे और इन्होंने की इस पूरी हेराफेरी का प्लान बनाया था और इसके अमलीजामा भी पहनाया। इसके अलावा, नियामक ने पाया कि पीयूष अग्रवाल और लोकेश शाह ने अपने द्वारा नियंत्रित खातों को मनीष मिश्रा और एसबीएल के प्रवर्तकों की हेराफेरी की साजिशों के लिए इस्तेमाल करने में मदद की।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख