return to news
  1. Block Deals: 4 जून को Tata Tech समेत इन स्टॉक्स में बड़ी ब्लॉक डील, 7% तक लुढ़क गए शेयर

मार्केट न्यूज़

Block Deals: 4 जून को Tata Tech समेत इन स्टॉक्स में बड़ी ब्लॉक डील, 7% तक लुढ़क गए शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 04, 2025, 09:34 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

TPG Rise आज ब्लॉक डील के जरिए टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Technologies में अपनी पूरी 2% हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके तहत 85.16 लाख शेयरों की बिक्री ₹635 करोड़ में होने की उम्मीद है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹744.5 प्रति शेयर तय किया गया है।

शेयर सूची

Stock Market

Stock Market: हाल ही में शेयर बाजार में बड़ी संख्या में ब्लॉक डील देखने को मिल रही है।

Block Deals: आज 4 जून को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स में बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 4 शेयरों में ब्लॉक डील देखने को मिली, जिनमें Tata Technologies, Aditya Birla Fashion, Alkem Labs और Indegene के शेयर शामिल हैं। यहां इन ब्लॉक डील से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Tata Technologies

CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, TPG Rise आज ब्लॉक डील के जरिए टाटा ग्रुप की इस कंपनी में अपनी पूरी 2% हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके तहत 85.16 लाख शेयरों की बिक्री ₹635 करोड़ में होने की उम्मीद है।

इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹744.5 प्रति शेयर तय किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) इस डील के लिए ब्रोकर होगा। टाटा टेक के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

Aditya Birla Fashion and Retail (ABFRL)

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट लगभग ₹600 करोड़ के शेयर बेचने जा रही है। फ्लोर प्राइस ₹80 प्रति शेयर तय किया गया है, जो पिछले प्राइस से 7% कम है। इस सौदे में गोल्डमैन सैक्स ब्रोकर की भूमिका निभा सकता है। कंपनी के शेयरों में आज 7 फीसदी से अधिक की गिरावट है।

Indegene

CA Dawn आज ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 10.2% हिस्सेदारी या 2.44 करोड़ शेयर बेचेगा, जिसकी कीमत ₹1420 करोड़ होगी। फ्लोर प्राइस ₹580 प्रति शेयर तय किया गया है, जो पिछले कारोबारी मूल्य से 6.4% कम है। इंडीजीन बायोफार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर एंटरप्राइज को रिसर्च और कमर्शियलाइजेशन सर्विसेज प्रदान करता है। Indegene के शेयर 4 फीसदी से अधिक लुढ़क गए हैं।

Alkem Laboratories

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी की प्रमोटर जयंती सिन्हा आज ब्लॉक डील के जरिए 1.42% हिस्सेदारी बेचेंगी। यह डील 825 करोड़ रुपये की होगी। डील के लिए फ्लोर प्राइस 4,850 रुपये तय किया गया है, जो मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस से 3% कम है। इसके शेयरों में आज एक फीसदी से अधिक की गिरावट है।

हाल ही में शेयर बाजार में बड़ी संख्या में ब्लॉक डील देखने को मिल रही है। इसके पहले 3 जून को भी 4 बड़ी डील देखने को मिली, जिनमें यस बैंक, एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और जिंका लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्लॉक ट्रेड्स की बाढ़ ने भारत के कैश इक्विटी ट्रेडिंग वैल्यू को लगभग सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है। आंकड़ों के अनुसार डेली टर्नओवर लगभग $14 अरब तक पहुंच गया है, जो नवंबर की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।