return to news
  1. Block Deal: Premier Energies, Suzlon समेत कई शेयरों में ब्लॉक डील, शेयरों में दिखा एक्शन

मार्केट न्यूज़

Block Deal: Premier Energies, Suzlon समेत कई शेयरों में ब्लॉक डील, शेयरों में दिखा एक्शन

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 10, 2025, 10:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Premier Energies में आज 10 जून को प्री-ओपन विंडो में ब्लॉक डील के तहत 2629 करोड़ रुपये के शेयरों का लेन-देन हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कंपनी के 2.5 करोड़ शेयर या 5.54 फीसदी हिस्सेदारी का लेन-देन हुआ है। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 3.89 फीसदी की तेजी है।

शेयर सूची

Block Deal

Block Deal: शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के शेयरों में 9 जून को बड़ी ब्लॉक डील हुई।

Block Deal: शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर शेयरों की खरीद-बिक्री हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब Wipro, Shankara Building Products और Premier Energies और Suzlon Energy के शेयरों में ब्लॉक डील देखी गई। इसके चलते कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन भी दिख रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Premier Energies

प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड में आज 10 जून को प्री-ओपन विंडो में ब्लॉक डील के तहत 2629 करोड़ रुपये के शेयरों का लेन-देन हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कंपनी के 2.5 करोड़ शेयर या 5.54 फीसदी हिस्सेदारी का लेन-देन हुआ है। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 3.89 फीसदी की तेजी है।

इसमें शेयर ₹1052 प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचे गए। लेन-देन में बायर और सेलर का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के अनुसार साउथ एशिया ग्रोथ फंड II होल्डिंग्स ने संभावित रूप से ब्लॉक डील रूट के माध्यम से शेयर बेची।

Shankara Building Products

शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के शेयरों में 9 जून को बड़ी ब्लॉक डील हुई, जिसमें कंपनी के प्रमोटर और एमडी ने अपनी हिस्सेदारी बेची। BSE डेटा से पता चलता है कि प्रमोटर और एमडी सुकुमार श्रीनिवास ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से कंपनी में 7.8% हिस्सेदारी ₹176 करोड़ में बेची।

इस बिक्री के बाद शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी पहले के 49.25% से घटकर 41.41% हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, श्रीनिवास ने शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के 19 लाख शेयर 926.1 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचे। इसके शेयरों में 0.83 फीसदी की मामूली बढ़त नजर आ रही है।

Wipro में भी ब्लॉक डील

आईटी कंपनी के शेयरों में सोमवार को 5057 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक ओपन मार्केट में कंपनी के प्रमोटर ग्रुप की एंटिटीज के बीच लगभग 20.23 करोड़ शेयर (1.93% हिस्सेदारी) का लेन-देन किया गया।

NSE के पास उपलब्ध ब्लॉक डील डेटा के अनुसार प्रमोटर एंटिटी अजीम प्रेमजी ट्रस्ट ने विप्रो में 20.23 करोड़ इक्विटी शेयर या 1.93% हिस्सेदारी बेची। यह लेन-देन ₹250 प्रति शेयर की औसत कीमत पर किया गया। कंपनी के शेयरों में 0.87 फीसदी की बढ़त है।

Suzlon

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में भी हाल ही में ब्लॉक डील देखी गई। इसके प्रमोटर्स ने सोमवार को कंपनी के ₹1309 करोड़ मूल्य के 19.81 करोड़ से अधिक शेयर बेचे। प्री-मार्केट विंडो में इस डील की पहल कंपनी के प्रमोटर ग्रुप ने की। कंपनी के शेयर ₹66.05 प्रति शेयर पर बेचे गए, जो सोमवार के बंद भाव ₹67.22 से थोड़ा कम है।

तांती होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने 6.69 करोड़ शेयर बेचे, जबकि चेयरमैन और MD विनोद तांती ने 5.28 करोड़ शेयर बेचे। इसी तरह, रामजीभाई तांती ने 5.08 करोड़ शेयर बेचे और रामभाबेन तांती ने भी कंपनी में 2.75 करोड़ शेयर बेचे। कंपनी के शेयरों में 0.42 फीसदी की गिरावट है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

अगला लेख