return to news
  1. BHEL OFS आज से, कितना है फ्लोर प्राइस, रिटेल इन्वेस्टर्स कब लगा सकेंगे बोली? जानें हर एक बात

मार्केट न्यूज़

BHEL OFS आज से, कितना है फ्लोर प्राइस, रिटेल इन्वेस्टर्स कब लगा सकेंगे बोली? जानें हर एक बात

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 11, 2026, 09:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

BHEL Share Price: बीएचईएल में सरकार अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। ओएफएस आज से है, फ्लोर प्राइस क्या रखा गया है, आज बीएचईएल के शेयरों का क्या हाल है और रिटेल इन्वेस्टर्स कब बोली लगा पाएंगे, इन सारे सवालों का जवाब आपको यहां मिलेगा।

शेयर सूची

BHEL

BHEL के शेयरों में क्यों आज दिख रही है गिरावट?

BHEL Share Price: पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में सरकार अपनी 5% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है। यह प्रोसेस आज से शुरू हो रहा है, और इसके लिए मिनिमम वैल्यू (फ्लोर प्राइस) 254 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसका असर आज BHEL के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। BHEL के शेयर आज रेड में ट्रेड हो रहे हैं। शेयर मार्केट खुलते ही BHEL के शेयरों में 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। खबर लिखते समय BHEL के शेयर 5.14% यानी कि 14.20 रुपये गिरकर 261.90 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (Department of Investment and Public Asset Management, DIPAM) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा था, ‘सरकार BHEL में 3% शेयरों के विनिवेश की पेशकश कर रही है, जिसमें 2% का 'ग्रीन शू' ऑप्शन भी शामिल है।’ यह इश्यू आज से गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुल रहा है, जबकि रिटेल इन्वेस्टरों के लिए बोली लगाने का मौका गुरुवार से होगा।

इस विनिवेश से सरकार को मिलेगा कितना फंड?

अगर इस विनिवेश को न्यूनतम मूल्य पर पूरी तरह अभिदान (सब्सक्राइब) मिलता है, तो 17.41 करोड़ शेयरों यानी 5% हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 4,422 करोड़ रुपये हासिल होंगे। न्यूनतम मूल्य (254 रुपये) बीएसई पर बीएचईएल के मंगलवार के बंद भाव 276.05 रुपये से करीब 8% कम है। मूल निर्गम का आकार 10.44 करोड़ से अधिक शेयरों यानी 3% हिस्सेदारी का है। इसमें 6.96 करोड़ से अधिक शेयरों (2%) का 'ग्रीन शू' ऑप्शन भी रखा गया है।

अभी कितनी है BHEL में सरकार की हिस्सेदारी?

मौजूदा समय में BHEL में सरकार की 63.17% हिस्सेदारी है। मंगलवार यानी कि 10 फरवरी को बीएसई पर बीएचईएल का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 276.05 रुपये पर बंद हुए थे। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में अब तक सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के विनिवेश से 8,768 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख