return to news
  1. Belrise Industries के शेयरों में क्यों आई 10% की शानदार रैली? इन दो वजहों से रॉकेट बन गए शेयर

मार्केट न्यूज़

Belrise Industries के शेयरों में क्यों आई 10% की शानदार रैली? इन दो वजहों से रॉकेट बन गए शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 23, 2025, 11:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Belrise Industries के ब्लॉक डील में 5.83 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ, जो कि 6.55% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। यह ब्लॉक डील ₹897 करोड़ की रही। ऑफर का फ्लोर प्राइस ₹153.70 प्रति शेयर तय किया गया, जो स्टॉक की पिछली क्लोजिंग प्राइस पर लगभग 2.94% का डिस्काउंट था।

शेयर सूची

Belrise Industries

Belrise Industries: रिपोर्ट के अनुसार बेलराइज इंडस्ट्रीज के ब्लॉक डील में 5.83 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ।

Belrise Industries Block Deal: ऑटोमोटिव सिस्टम बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 23 दिसंबर को बड़ी ब्लॉक डील देखी गई। इस बीच आज इसके शेयरों में दमदार रैली नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 10.34 फीसदी उछलकर 175.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं इंट्राडे में स्टॉक ने 179.95 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई को छू लिया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15,568.44 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि आज ब्लॉक डील विंडो के दौरान स्टॉक में बड़े पैमाने पर शेयरों का लेन-देन हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार बेलराइज इंडस्ट्रीज के ब्लॉक डील में 5.83 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ, जो कि 6.55% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। यह ब्लॉक डील ₹897 करोड़ की रही। ऑफर का फ्लोर प्राइस ₹153.70 प्रति शेयर तय किया गया, जो स्टॉक की पिछली क्लोजिंग प्राइस पर लगभग 2.94% का डिस्काउंट था।

डिफेंस सेक्टर में बड़ी साझेदारी

Belrise Industries और Plasan Sasa ने भारतीय सैन्य बाजार के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है। दोनों कंपनियां मिलकर ATEMM सिस्टम्स को भारत में पेश करने और विकसित करने पर काम करेंगी। यह साझेदारी भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर एडवांस टेक्नोलॉजी लाने पर फोकस करेगी।

यह साझेदारी सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप है। इसके तहत भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर जोर दिया जाएगा। इससे भारत का डिफेंस इकोसिस्टम मजबूत होगा और देश में उन्नत रक्षा तकनीक का विकास होगा।

ATEMM क्या है?

ATEMM (All-Terrain Electric Mission Module) एक आधुनिक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है, जो हर तरह के रास्तों पर चल सकता है। इसे खास तौर पर सैन्य उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे ऑपरेशनल क्षमता, पेलोड, एनर्जी एफिशिएंसी, सुरक्षा और मोबिलिटी बेहतर हो सके। यह आधुनिक सेनाओं की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया सिस्टम है।

ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की भूमिका

इस समझौते के तहत Belrise Industries, Plasan की ग्लोबल सप्लाई चेन का भी हिस्सा बनेगी। भारत में कम लागत पर एडवांस सिस्टम्स का प्रोडक्शन किया जाएगा, जिससे न सिर्फ भारतीय डिफेंस प्रोजेक्ट्स को फायदा होगा, बल्कि Plasan के अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस को भी सपोर्ट मिलेगा।

Belrise के चीफ ऑफ स्टाफ स्वस्तिद बडवे ने कहा कि यह साझेदारी भारत में वर्ल्ड-क्लास डिफेंस टेक्नोलॉजी लाने की दिशा में बड़ा कदम है। वहीं, Plasan के वाइस प्रेसिडेंट गिलाद एरियाव ने कहा कि भारत से किफायती उत्पादन के जरिए उनकी ग्लोबल सप्लाई चेन और मजबूत होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख