return to news
  1. BCCL IPO: पहले दिन ही 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों में जबरदस्त क्रेज

मार्केट न्यूज़

BCCL IPO: पहले दिन ही 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों में जबरदस्त क्रेज

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 09, 2026, 17:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

BCCL IPO: आईपीओ से जुड़ी तारीखों की बात करें तो 9 से 13 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 15 जनवरी को रिफंड मिलेगा और उसी दिन जिनको शेयर अलॉट हुए हैं, उनके डिमैट अकाउंट में शेयर आ जाएंगे।

BCCL IPO

BCCL IPO: रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयर रखा गया है।

BCCL IPO: कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का आईपीओ आज 09 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से तगड़ा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। दरअसल, आज जैसे ही यह आईपीओ खुला, निवेशक इस पर टूट पड़े। इसके चलते यह करीब 20 मिनट में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह आईपीओ पहले दिन तक 8.09 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इसे कुल 280.61 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 34.69 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 13 जनवरी तक निवेश का मौका रहेगा।

रिटेल निवेशकों में BCCL IPO को लेकर जबरदस्त क्रेज

रिटेल निवेशकों में BCCL के IPO को लेकर जबरदस्त क्रेज है। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) ने भी जमकर पैसा लगा रहे हैं। यहां सब्सक्रिप्शन के आंकड़े दिए गए हैं।

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.30 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 16.39 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 9.26 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड - 0.83 गुना
  • शेयरहोल्डर कोटा - 10.86 गुना
  • टोटल - 8.09 गुना
  • (09 Jan 2026 | 05:00:00 AM)

शेयरहोल्डर कोटा में भी निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

Bharat Coking Coal के आईपीओ में शेयरहोल्डर कोटा भी है, जिसमें इश्यू का 10% मौजूदा शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व है। इसमें भी निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं। बता दें कि शेयरहोल्डर कोटा के लिए रिकॉर्ड डेट 2 जनवरी 2026 थी। यानी जिन्होंने 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले कोल इंडिया के शेयर खरीदे हैं, वे शेयरहोल्डर कोटा के तहत IPO के लिए अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं।

लॉट साइज और जरूरी डेट्स

रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयर रखा गया है। यानी एक रिटेल निवेशक को कम से कम 600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा और उसके बाद उसी के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। इस आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए, 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए और 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है।

आईपीओ से जुड़ी तारीखों की बात करें तो 9 से 13 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 15 जनवरी को रिफंड मिलेगा और उसी दिन जिनको शेयर अलॉट हुए हैं, उनके डिमैट अकाउंट में शेयर आ जाएंगे। कंपनी के शेयर 16 जनवरी को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।

Bharat Coking Coal का बिजनेस

Bharat Coking Coal Ltd देश की सबसे बड़ी घरेलू कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी है। वित्त वर्ष 2025 में भारत में होने वाले कुल कोकिंग कोल उत्पादन का करीब 58.5 प्रतिशत हिस्सा इसी कंपनी का था। कोकिंग कोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्टील बनाने में होता है, इसलिए यह कोयला काफी अहम माना जाता है।

BCCL की लिस्टिंग सरकार की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर उनकी वैल्यू को अनलॉक किया जा रहा है और बाजार के जरिए ज्यादा पारदर्शिता लाई जा रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख