return to news
  1. SpiceJet में अपर सर्किट, लेकिन IndiGo का शेयर लुढ़का, यहां समझिए क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

SpiceJet में अपर सर्किट, लेकिन IndiGo का शेयर लुढ़का, यहां समझिए क्या है वजह

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 11:21 IST

सारांश

Aviation Stocks: इंडिगो के शेयरों में गिरावट की एक बड़ी वजह क्रूड ऑयल के भाव में उछाल है। मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ने के चलते आज क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चली गई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 7.28 फीसदी तक उछलकर 102.15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चला गया है।

शेयर सूची

IndiGo

IndiGo share: सरकार ने ATF (एविएशन टरबाइन फ्यूल) के एक्सपोर्ट पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है।

Aviation Stocks: एविएशन सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 13 अप्रैल को एक्शन दिख रहा है। आज के कारोबार में IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। IndiGo में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और यह 4265.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया। दूसरी तरफ SpiceJet का शेयर करीब 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया और यह 12.88 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यहां हम समझेंगे कि इन शेयरों में हलचल की क्या वजहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo में क्यों आई गिरावट?

इंडिगो के शेयरों में गिरावट की एक बड़ी वजह क्रूड ऑयल के भाव में उछाल है। मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ने के चलते आज क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चली गई है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 7.28 फीसदी तक उछलकर 102.15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चला गया है।

किसी भी एयरलाइन के कुल ऑपरेटिंग खर्च का लगभग 35% से 40% हिस्सा ATF पर खर्च होता है। ATF की कीमतें सीधे कच्चे तेल से जुड़ी होती हैं। जब क्रूड ऑयल का भाव बढ़ता है तो एयरलाइन का खर्च बढ़ जाता है और मुनाफा कम हो जाता है। यही वजह है कि आज IndiGo के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।

SpiceJet में क्यों लगा अपर सर्किट

स्पाइसजेट के शेयरों में पिछले कुछ कारोबारी दिनों से लगातार खरीदारी हो रही है। पिछले 8 कारोबारी दिनों में ही यह स्टॉक करीब 32 फीसदी भाग चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके शेयरों में तेजी की एक वजह वैल्यू बाइंग हो सकती है। यह शेयर अभी भी अपने 52-वीक हाई से करीब 77 फीसदी नीचे है।

हालांकि हाल ही में स्पाइसजेट को बड़ा झटका भी लगा है। लंदन की एक कोर्ट ने आदेश दिया है कि SpiceJet को लगभग $8 मिलियन एक एयरक्राफ्ट इंजन लीज देने वाली कंपनी को चुकाने होंगे। कोर्ट ने कहा कि SpiceJet के पास अपने बचाव का कोई ठोस आधार नहीं था और उसने केस में ठीक से हिस्सा भी नहीं लिया।

ATF पर विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी

सरकार ने एविएशन सेक्टर से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। ATF (एविएशन टरबाइन फ्यूल) के एक्सपोर्ट पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स ₹29.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल के एक्सपोर्ट पर टैक्स ₹21.5 से बढ़ाकर ₹55.5 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर अभी भी कोई टैक्स नहीं है।

इस फैसले से एयरलाइंस पर दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि पहले से ही ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से उनका खर्च बढ़ा हुआ है। विंडफॉल टैक्स का इस्तेमाल तब किया जाता है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बहुत तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे में कंपनियां ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बाहर एक्सपोर्ट करती हैं, जिसे कंट्रोल करने के लिए सरकार ये टैक्स बढ़ाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख