return to news
  1. Enviro Infra Engineers: सब्सक्रिप्शन के लिए कब खुलेगा ₹650Cr का IPO? जानें, अहम बातें

मार्केट न्यूज़

Enviro Infra Engineers: सब्सक्रिप्शन के लिए कब खुलेगा ₹650Cr का IPO? जानें, अहम बातें

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 21, 2024, 16:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IPO से जुटाए गए कैपिटल से ₹100 करोड़ बकाया चुकाने के लिए ₹181 वर्किंग कैपिटल और ₹30 करोड़ कंपनी की सब्सिडियरी में लगाया जाएगा।

वेस्टवॉटर मैनेजमेंट से जुड़ी है कंपनी

वेस्टवॉटर मैनेजमेंट से जुड़ी है कंपनी

वेस्टवॉटर मैनेजमेंट सलूशन देने वाली कंपनी Enviro Infra Engineers Ltd का IPO शुक्रवार 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इशू के जरिए कंपनी ₹650Cr कैपिटल जुटाने की कोशिश करेगी। सब्सक्रिप्शन मंगलवार 26 नवंबर तक चलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Enviro Infra Engineers Ltd साल 2009 में बनी थी। यह पानी और वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स, सरकारी अथॉरिटीज के लिए पानी की सप्लाई से जुड़े प्रॉजेक्ट्स संभालने का काम करती है। सीवरेज स्कीम, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पानी के ट्रीटमेंट प्लांट और कॉमन अफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट्स में आगे रहती है।

प्राइस बैंड, लॉट साइज

शुक्रवार को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले IPO को ऐंकर इन्वेस्टर्स के लिए 21 नवंबर को ही खोल दिया गया। ₹650 करोड़ के इशू में 3.87 करोड़ शेयर्स हैं और प्रमोटर्स के 52.68 लाख ऑफर फॉर सेल भी शामिल है।

इसका प्राइस बैंड ₹140-₹148/ शेयर पर रखा गया है। Qualified Institutional Buyers (QIBs) के लिए 50% कोटा, खुदरा निवेशकों के लिए 35% और गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए 15% रिजर्व रखा गया है। लॉट साइज ₹14,948 की कुल कीमत के ₹101 शेयर्स हैं। यानी इन्वेस्टर्स को न्यूनतम इतना निवेश करना होगा।

कहां खर्च होगा कैपिटल?

IPO से जुटाए गए कैपिटल से ₹100 करोड़ बकाया चुकाने के लिए ₹181 वर्किंग कैपिटल और ₹30 करोड़ कंपनी की सब्सिडियरी में लगाया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के सामान्य खर्चों को भी इससे पूरा किया जाएगा।

इसके लिए हेम सिक्यॉरिटीज लि. बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्रा.लि. रजिस्ट्रार है। IPO सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद 27 नवंबर को शेयर्स का फाइनल अलॉटमेंट होगा और NSE- BSE पर 29 नवंबर को लिस्टिंग की जा सकती है।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख