return to news
  1. Adani Power और भूटान की DGPC मिलकर बनाएंगी 770 MW का हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, शेयरों में तेजी

मार्केट न्यूज़

Adani Power और भूटान की DGPC मिलकर बनाएंगी 770 MW का हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, शेयरों में तेजी

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 06, 2026, 09:51 IST

सारांश

770 MW Chamkharchhu-I Project सिर्फ Bhutan के लिए एक बड़ी Hydropower परियोजना नहीं है, बल्कि India-Bhutan Energy Cooperation के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले वर्षों में इसका असर दोनों देशों की Clean Energy और Power Security पर देखने को मिल सकता है।

शेयर सूची

अडानी पावर

अडानी पावर के शेयरों में आज क्यों दिख रही तेजी? (Photo: Shutterstock)

अडानी पावर के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में करीब 9:30 बजे अडानी पावर के शेयर 2% से ज्यादा यानी कि करीब 4 रुपये के आस-पास चढ़कर 204-205 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। अडानी पावर ने भूटान में अपने कारोबार और क्लीन एनर्जी पोर्टफोलियो को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भूटान की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी Druk Green Power Corporation (DGPC) के साथ 770 MW के चमखरछू-I हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को डेवलप करने के लिए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट (SHA) पर साइन किए हैं। यह समझौता 5 अक्टूबर 2026 को हुआ और आज कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी। इस खबर का असर अडानी पावर के शेयरों पर दिख रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस प्रोजेक्ट को अडानी पावर और DGPC मिलकर डेवलप करेंगे। इसके लिए भूटान में एक नई पब्लिक कंपनी बनाई जाएगी, जिसमें अडानी पावर की 49% और DGPC की 51% हिस्सेदारी होगी। यानी प्रोजेक्ट में भूटान की सरकारी कंपनी की हिस्सेदारी थोड़ी अधिक रहेगी।

770 MW की होगी प्रोजेक्ट क्षमता

चमखरछू-I हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भूटान के Zhemgang जिले में चमखरछू नदी पर बनाया जाएगा। यह एक पीकिंग रन-ऑफ-रिवर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट होगा। इसे बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर यानी बूट मॉडल के तहत डेवलप किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट का निर्माण 2027 की पहली छमाही में शुरू होने की उम्मीद है। ग्राउंडब्रेकिंग के बाद इसे करीब छह साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मतलब है कि आने वाले सालों में भूटान के पावर सेक्टर में यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बन सकता है।

अडानी पावर और DGPC की बराबर भागीदारी

नई प्रोजेक्ट कंपनी के बोर्ड में दोनों कंपनियों को तीन-तीन डायरेक्टर्स नियुक्त करने का अधिकार होगा। शुरुआती तौर पर प्रोजेक्ट कंपनी अडानी पावर को 4.9 मिलियन शेयर्स और DGPC को 5.1 मिलियन शेयर्स जारी करेगी। प्रत्येक शेयर की कीमत 100 Bhutanese Ngultrum रखी गई है।

यह समझौता दोनों कंपनियों के बीच हाइड्रोपावर सेक्टर में सहयोग को और मजबूत करता है। इससे पहले सितंबर 2025 में दोनों कंपनियों ने 570 MW वांगछू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए भी समझौता किया था। इसके अलावा यह साझेदारी अडानी ग्रुप और भूटान गवर्नमेंट के बीच 5,000 MW हाइड्रोपावर डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है।

Bhutan और India के लिए क्यों अहम है प्रोजेक्ट?

इस प्रोजेक्ट से भूटान की क्लीन एनर्जी जनरेशन कैपेसिटी बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार, इससे खास तौर पर सर्दियों में भूटान की बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी। वहीं गर्मियों के दौरान अतिरिक्त ग्रीन पावर को भारत को एक्सपोर्ट करने का अवसर भी बन सकता है।

Adani Power का रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस

अडानी पावर की मौजूदा पावर जनरेशन क्षमता मुख्य रूप से थर्मल पावर पर आधारित है। कंपनी के अनुसार उसके पास 14 पावर प्लांट्स में 18,290 MW की इंस्टाल्ड थर्मल पावर कैपेसिटी है और गुजरात में 40 MW का सोलर पावरप्लांट भी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख