मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 23, 2025, 09:49 IST
सारांश
SME IPOs: True Colors 127.96 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। इसमें 108.86 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं, 19.10 करोड़ रुपये का OFS भी है। इसका प्राइस बैंड 181-191 रुपये प्रति शेयर है। इसके अलावा 5 और SME आईपीओ लॉन्च हो गए हैं।

SME IPOs: इन सभी आईपीओ में 25 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा।
भारतरोहन एयरबोर्न इनोवेशन्स का इरादा आईपीओ के जरिए 45.04 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए प्राइस बैंड 80-85 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें 52.99 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। लॉट साइज 1600 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को इसमें मिनिमम 272000 रुपये (2 लॉट) का निवेश करना होगा। इसके शेयरों की लिस्टिंग 30 सितंबर को BSE SME पर होगी। आज ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का GMP फ्लैट है।
जून 2016 में स्थापित भारतरोहन एयरबोर्न इनोवेशन्स लिमिटेड एक एग्रीटेक सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जो ड्रोन/UAV प्लेटफॉर्म और हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग (HSI) टेक्नोलॉजी पर फोकस्ड है। कंपनी एग्रीकल्चरल वैल्यू चेन की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के लिए कई प्रकार की सेवाएं और प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।
इस आईपीओ का इश्यू साइज 13.02 करोड़ रुपये है। इसके लिए प्राइस बैंड 65-70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 2000 शेयरों का है, जिसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,80,000 रुपये (2 लॉट) का निवेश करना होगा। इस आईपीओ में 18.60 लाख नए शेयर जारी होंगे, जबकि OFS नहीं है। इसके शेयर BSE SME पर 30 सितंबर को लिस्ट होंगे। यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 10 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
2010 में स्थापित, एप्टस फार्मा लिमिटेड तैयार दवाइयों के फॉर्मूलेशन के मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में है। कंपनी कई तरह के चिकित्सीय क्षेत्रों में दवाइयों के फॉर्मूलेशन बनाती और डिस्ट्रीब्यूट करती है।
मैट्रिक्स जियो सॉल्यूशंस आईपीओ के जरिए 40.20 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसके तहत 38.65 लाख नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसके लिए प्राइस बैंड 98-104 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयरों का है, जिसमें रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम इनवेस्टमेंट 2,49,600 रुपये है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 30 सितंबर को होनी है। इसका लेटेस्ट GMP 12.50 फीसदी है।
2008 में स्थापित मैट्रिक्स जियो सॉल्यूशंस लिमिटेड एक कंसल्टेंसी फर्म है जो फोटोग्रामेट्री, LiDAR, GIS और ड्रोन व सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग करके रिमोट सेंसिंग जैसी एडवांस सर्वे टेक्नोलॉजीज में एक्सपर्टाइज रखती है। यह टेक्नोलॉजी रेलवे, सड़क, सिंचाई, खनन और बिजली क्षेत्रों में काम आती हैं।
NSB BPO Solutions आईपीओ के जरिए 77.91 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 53 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसका प्राइस बैंड 140-147 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,000 शेयरों का है, जिसमें रिटेल निवेशकों को मिनिमम 2,94,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होगी। इस आईपीओ की ग्रे मार्केट में फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है।
2005 में स्थापित एनएसबी बीपीओ सॉल्यूशंस लिमिटेड एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) कंपनी है। यह कंपनी कस्टमर केयर, टेलीसेल्स, टेली-कलेक्शन, डॉक्यूमेंट डिजिटलाइजेशन, एप्लिकेशन प्रोसेसिंग, KYC फॉर्म प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग और पेरोल मैनेजमेंट सहित सपोर्ट सर्विसेज में एक्सपर्टाइज रखती है।
यह कंपनी 127.96 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। इसमें 108.86 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं, 19.10 करोड़ रुपये का OFS भी है। इसका प्राइस बैंड 181-191 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 600 शेयरों का है, जिसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,29,200 रुपये का निवेश करना होगा। लिस्टिंग BSE SME पर होगी। इस आईपीओ का GMP 23.56 फीसदी है।
अक्टूबर 2021 में स्थापित ट्रू कलर्स लिमिटेड डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटर का आयात और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। यह डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटिंग उद्योग के लिए प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है।
इस आईपीओ का टोटल इश्यू साइज 76.42 करोड़ रुपये है। इसमें 61.19 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 15.23 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। प्राइस बैंड 134-141 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 1,000 शेयरों का है, जिसमें रिटेल निवेशकों को मिनिमम 2,82,000 रुपये लगाने होंगे। लिस्टिंग NSE SME पर होगी। यह 7.09 फीसदी प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा है।
2008 में स्थापित इकोलाइन एग्जिम लिमिटेड मुख्य रूप से कपास और जूट से बने सस्टेनेबल पैकेजिंग और प्रमोशनल बैग बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स वैश्विक निर्यात किए जाते हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख