return to news
  1. सोने-चांदी की कीमतें इस सप्ताह रह सकती हैं कैसी? जियो पॉलिटिकल टेंशन के साथ कौन से फैक्टर्स होंगे अहम

बिजनेस न्यूज़

सोने-चांदी की कीमतें इस सप्ताह रह सकती हैं कैसी? जियो पॉलिटिकल टेंशन के साथ कौन से फैक्टर्स होंगे अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 07:56 IST

सारांश

होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को घरेलू जिंस मार्केट बंद रहेगा। पिछले सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च अनुबंध के लिए चांदी की वायदा कीमत में 22,054 रुपये (8.72%) और अप्रैल अनुबंध के लिए सोने की कीमत में 5,228 रुपये (3.33%) की वृद्धि दर्ज की गई।

सोना और चांदी

इस सप्ताह कैसी रहेगी सोने और चांदी की चाल?

Gold-Silver Price: पश्चिम एशिया में बढ़ती जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते ग्लोबल अनिश्चितता के बीच इन्वेस्टरों का विश्वास एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी पर बढ़ता नजर आ सकता है। ऐसे में आज मार्केट खुलने पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि इस सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान पर इजराइली हमलों के बाद ईरान में ‘बड़े सैन्य अभियान’ की घोषणा और ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि के बाद इस एरिया में तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इसके जवाब में ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइली लक्ष्यों पर जवाबी कार्रवाई से ग्लोबल मार्केट सहमे हुए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
पूरे सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा किन फैक्टर्स का असर?

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों पर इसका कितना असर पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है। इसके अलावा, इस सप्ताह आने वाले विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े, अमेरिकी खुदरा बिक्री और रोजगार के आंकड़े भी मार्केट की दिशा तय करेंगे। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘सोमवार को बाजार खुलते ही सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त के साथ शुरुआत और भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पश्चिम एशिया का संघर्ष वैश्विक जोखिम धारणा पर हावी है।’ उन्होंने कहा कि कूटनीतिक समाधान की कम होती उम्मीदों के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की ओर भाग रहे हैं।

पिछले सप्ताह कैसी रही थी सोने और चांदी की चाल?

होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को घरेलू जिंस मार्केट बंद रहेगा। पिछले सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च अनुबंध के लिए चांदी की वायदा कीमत में 22,054 रुपये (8.72%) और अप्रैल अनुबंध के लिए सोने की कीमत में 5,228 रुपये (3.33%) की वृद्धि दर्ज की गई। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, ‘केंद्रीय बैंकों और ईटीएफ द्वारा निरंतर खरीदारी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सर्राफा बाजार को मजबूत समर्थन मिल रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के व्यापार शुल्कों के खिलाफ अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले ने बाजार में अनिश्चितता और बढ़ा दी है।

कच्चे तेल की कीमतों का भी दिखेगा गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर असर

इंटरनेशनल मार्केट में पिछले सप्ताह कॉमेक्स चांदी वायदा में 12.55% और सोने में 3.3% की तेजी देखी गई। त्रिवेदी का यह भी मानना है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आपूर्ति बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में आ रहा उछाल भी सर्राफा बाजार के पक्ष में काम कर रहा है। उन्होंने हालांकि आगाह किया कि बाजार पर इसका प्रभाव एकसमान नहीं भी हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘अगर वीकेंड के दौरान कोई कूटनीतिक प्रगति होती है या तनाव कम होने के संकेत मिलते हैं, तो शुरुआती 3 से 6% की तेजी के बाद कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखी जा सकती है।’ ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, यूरोजोन की मुद्रास्फीति, बेरोजगारी के आंकड़े और यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक जैसे प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़े भी वैश्विक बाजार के रुख को प्रभावित करेंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख