return to news
  1. तेल की कमी नहीं, जो सस्ता देगा उससे खरीदेंगे: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

बिजनेस न्यूज़

तेल की कमी नहीं, जो सस्ता देगा उससे खरीदेंगे: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 05, 2024, 16:05 IST

सारांश

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आश्वासन दिया है कि तेल की सप्लाई में कमी नहीं है और जो भी भारत को सस्ता तेल देगा, हम उससे खरीदेंगे। उनका कहना है कि ग्लोबल स्तर पर जारी उतार- चढ़ाव का बुरा असर भारत पर नहीं पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिर हैं तेल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिर हैं तेल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बरकरार तनाव और OPEC+ देशों के तेल के उत्पादन को बढ़ाने के फैसले में देरी के चलते, बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, केंद्रीय पेट्रोल और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया है कि भारत के सामने तेल का संकट नहीं है और हमें जो सस्ता तेल देगा, हम उससे खरीदेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ब्लूमबर्ग टीवी के साथ बातचीत में पुरी ने बताया कि दुनिया में तेल की कमी नहीं है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के बावजूद भारत में तेल की कीमतों पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अचानक किसी बड़ी घटना के कारण तेल के दाम बढ़ते हुए नहीं दिख रहे हैं क्योंकि नया तेल सप्लाई हो रहा है।

'उससे खरीदेंगे जो सस्ता दे'

पुरी का कहना है कि तेल की सप्लाई, इस्तेमाल से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले जब हालात तनावपूर्ण थे, तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सफलता से ऊर्जा की उपलब्धता और सतत विकास को बैलेंस किया। भारतीय कंपनियां उससे तेल खरीदेंगी जो हमें कम दाम में देगा।

संवेदनशील तेल के दाम

दरअसल, मध्य-पूर्व और रूस- यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर तेल के दामों पर चर्चा तेज हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के कारण भी बाजार पर असर पड़ सकता है। वहीं, OPEC+ देशों ने भी दिसंबर में उत्पादन बढ़ाने के अपने फैसले को टाल दिया है।

इसके पहले सोमवार को Brent Futures $1.18/ बैरल बढ़कर $74.28 हो गया था जबकि US West Texas Intermediate भी इतनी बढ़त के साथ $70.67 पर पहुंच गया था। मंगलवार को Brent बढ़कर $75.05 और West Texas $71.43 हो गया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख