return to news
  1. Tata Motors से Audi India तक, ये कंपनियां 1 अप्रैल से बढ़ाने वाली हैं कार की कीमतें

बिजनेस न्यूज़

Tata Motors से Audi India तक, ये कंपनियां 1 अप्रैल से बढ़ाने वाली हैं कार की कीमतें

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 20, 2026, 18:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Tata Motors बयान के अनुसार, वाहनों की कीमत औसतन 0.5 फीसदी की मूल्य वृद्धि होगी। हालांकि यह अलग-अलग मॉडल और संस्करण के अनुसार भिन्न होगी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि यह संशोधन लागत में लगातार हो रही वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।

Car price hike

BMW Group India ने अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Car Price Hike: हाल ही में ऑटो सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इनमें Tata Motors, BMW Group India, Mercedes-Benz और Audi India जैसी बड़ी ऑटो कंपनियां शामिल हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण एक अप्रैल 2026 से पेट्रोल और डीजल वाले यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Motors की गाड़ियों की कीमत में कितनी होगी बढ़ोतरी?

Tata Motors बयान के अनुसार, वाहनों की कीमत औसतन 0.5 फीसदी की मूल्य वृद्धि होगी। हालांकि यह अलग-अलग मॉडल और संस्करण के अनुसार भिन्न होगी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि यह संशोधन लागत में लगातार हो रही वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी हैचबैक टियागो से लेकर सफारी एसयूवी वाहन तक बेचती है जिनकी कीमत 4.57 लाख रुपये से 23.42 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) के बीच है।

BMW Group India

BMW Group India ने अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये नई कीमतें 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने बताया कि BMW और MINI, दोनों ही ब्रांड की कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने इस फैसले की वजह बढ़ती इनपुट लागत को बताया है।

Mercedes-Benz India

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने 2026 में अपनी दूसरी कीमत बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। हालांकि, अलग-अलग मॉडलों के लिए कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह अभी बताया नहीं गया है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि उसकी पूरी रेंज में कीमतों में लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके पहले जनवरी 2026 में भी कीमतों में लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी थी। कंपनी ने कीमतों में इस बदलाव का कारण रुपये की गिरती कीमत को बताया है।

Audi India

Audi India ने 1 अप्रैल 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह जर्मन लग्जरी कार कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमतें 2% तक बढ़ाएगी, जिसका मुख्य कारण इनपुट लागत में वृद्धि और करेंसी में उतार-चढ़ाव है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख