return to news
  1. बिकेंगी Jet Airways की संपत्तियां, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में NCLAT को फटकारा

बिजनेस न्यूज़

बिकेंगी Jet Airways की संपत्तियां, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में NCLAT को फटकारा

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 07, 2024, 13:53 IST

सारांश

सुप्रीम कोर्ट ने जेट एयरवेज (Jet Airways) की संपत्तियां बेचने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने कहा कि संपत्तियां बेचना देनदारों से लेकर कर्मचारियों तक, सबके हित में है। जेट एयरवेज को साल 2019 में बंद कर दिया गया था।

कोर्ट ने कहा कि अब संपत्ति बेचने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं

कोर्ट ने कहा कि अब संपत्ति बेचने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत अपने असाधारण अधिकार का इस्तेमाल करते हुए जेट एयरवेज की संपत्तियां बेचने का आदेश दे दिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में 3 जजों की बेंच ने इस पर पहले दिए गए NCLAT के फैसले को पलट दिया और ट्राइब्यूनल को फटकार भी लगाई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कोर्ट ने नैशनल कंपनी लॉ ऐपलेट ट्राइब्यूनल (NCLAT) के उस फैसले को रद्द कर दिया जिसमें कंपनी के रजॉलूशन की बात कही गई थी और जालान कालरॉक कन्सॉर्टियम को मालिकाना हक दिया गया था।

NCLAT को फटकारा

बेंच ने अपने फैसले में कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि NCLAT ने कानूनी सिद्धांतों के उलट काम किया और हमारे फैसले को गलत तरह से पेश किया।

बेंच की ओर से फैसला सुनाते हुए जस्टिस जेबी पर्दीवाला ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और दूसरे देनदारों की अपील को स्वीकार कर लिया जो NCLAT के फैसले के खिलाफ थी। कोर्ट ने कहा कि संपत्तियां बेचना देनदारों से लेकर कर्मचारियों तक, सबके हित में है।

SBI, PNB ने की थी अपील

NCLAT ने रेजॉलूशन प्लान को भी स्वीकार किया था और 90 दिन के अंदर मालिकाना हक ट्रांसफर करने का निर्देश भी दिया था। इसके खिलाफ SBI, पंजाब नेशनल बैंक, जेसी फ्लावर ARPL ने अपील की थी।

जेट एयरवेज को साल 2019 में दिवालिया घोषित करने के बाद बंद कर दिया गया था। आर्थिक गड़बड़ियों के चलते कंपनी डूबने लगी थी। इसके मालिक नरेश गोयल मनी लॉन्डरिंग के केस में गिरफ्तार किए गए थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख