return to news
  1. FY 2024-25 में स्मार्टफोन निर्यात से हुई ₹2 लाख करोड़ की कमाई, iPhone ने जमकर उड़ाया गर्दा

बिजनेस न्यूज़

FY 2024-25 में स्मार्टफोन निर्यात से हुई ₹2 लाख करोड़ की कमाई, iPhone ने जमकर उड़ाया गर्दा

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 09, 2025, 11:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स मैनुफैक्चरिंग स्कीम के तहत लाभ 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होकर छह साल की अवधि के लिए दिया जाएगा। हालांकि, आवेदक एक साल के निर्माण-पूर्व काल का भी विकल्प अपना सकता है।

स्मार्टफोन

स्मार्टफोन इंपोर्ट से भारत को हुआ तगड़ा फायदा

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में देश में बने मोबाइल फोन का निर्यात दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जिसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये का योगदान अकेले iPhone का है। वैष्णव ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की तुलना में पिछले वित्त वर्ष में स्मार्टफोन निर्यात में 54% की तेजी देखने को मिली है। वैष्णव ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024-25 में स्मार्टफोन निर्यात दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। स्मार्टफोन अब भारत से निर्यात किए जाने वाले प्रमुख उत्पादों में से एक हो गया है। इस दौरान करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के iPhone का भी निर्यात हुआ।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दिग्गज अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में अपने लोकप्रिय iPhone का प्रोडक्शन कुछ साल पहले ही शुरू किया है। भारत iPhone मैनुफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग में पांच गुना से अधिक और निर्यात में छह गुना से अधिक तेजी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार हाल ही में घोषित ‘इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विनिर्माण योजना’ (Electronics Component Manufacturing Scheme) के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी कर रही है, जो लगभग दो सप्ताह तक परामर्श के लिए खुली रहेगी। हाल ही में स्वीकृत इस योजना के तहत 22,919 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का प्रावधान है।

इससे करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और तैयार प्रोडक्ट्स में वैल्यू एडिशन को बढ़ावा मिलेगा। वैष्णव ने कहा, ‘हमने लगभग 20% वैल्यू एडिशन हासिल किया है और अगले पांच सालों में इसे दोगुना करने का टारगेट है।’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स मैनुफैक्चरिंग स्कीम के तहत लाभ 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होकर छह साल की अवधि के लिए दिया जाएगा। हालांकि, आवेदक एक साल के निर्माण-पूर्व काल का भी विकल्प अपना सकता है।

(भाषा इनपुट के साथ)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख