return to news
  1. अमेरिका में धीमी हुई GDP ग्रोथ, राष्ट्रपति चुनाव के लिए इकॉनमी का क्या संकेत?

बिजनेस न्यूज़

अमेरिका में धीमी हुई GDP ग्रोथ, राष्ट्रपति चुनाव के लिए इकॉनमी का क्या संकेत?

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 31, 2024, 13:35 IST

सारांश

अमेरिकी GDP वृद्धि में तीसरी तिमाही के दौरान गिरावट देखी गई। हालांकि, राष्ट्रपति चुनाव के पहले अर्थव्यवस्था के मजबूत बने रहने के आसार हैं।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर नजर

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर नजर

अमेरिका में छाई चुनावी सरगरमी के बीच धीमी पड़ी जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार चर्चा का मुद्दा बन सकती है। हालांकि, कम होती महंगाई दर और बढ़ती सैलरी से हो रहे ज्यादा खर्चों की बदौलत अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत स्थिति में ही दिखाई दे रही है। ब्यूरो ऑफ इकॉनमिक अनैलिसिस के डेटा के मुताबिक तीसरी तिमाही में ग्रोथ 2.8% रही जो दूसरी तिमाही के 3% से कम थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तीसरी तिमाही में प्राइवेट इन्वेनटोरी इन्वेस्टमेंट और रेजिडेंशल इन्वेस्टमेंट में आई गिरावट की वजह से यह कमी देखी गई। हालांकि, ग्राहकों के ज्यादा खर्च, निर्यात और फेडरल सरकार के खर्चों के चलते राहत भी रही। ज्यादातर बिक्री मोटर वीइकल, दवाओं, हेल्थकेयर सेवा और बाहर खाने में हुआ।

नॉमिनल जीडीपी 4.7% की बढ़त के साथ $29.35 ट्रिलियन पर पहुंच या। महंगाई दर में भी कमी दिखाई दी। दूसरी तिमाही में कुल घरेलू खरीदी का प्राइस इंडेक्स 2.4% था जो घटकर 1.8% आ गया है। वहीं, Personal Consumption Expenditure प्राइस इंडेक्स भी 1.5% ही बढ़ा।

अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं। अर्थव्यवस्था की परफॉर्मेंस का असर राष्ट्रपति जो बाइडेन के रिपोर्ट कार्ड पर भी पड़ेगा। ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलन का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है लेकिन चुनौतियां बरकरार हैं। कोविड के बाद हालात सुधरे हैं और नए बिजनस खड़े हो रहे हैं।

वहीं, रॉयटर्स/Ipsos के एक पोल के मुताबिक 61% वोटरों का मानना है कि अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर नहीं है। आम जरूरत वाली चीजों की कीमतें ज्यादा होने के कारण चिंताएं बरकरार हैं। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर वोटर झुक सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख