return to news
  1. Russia Sanctions Bill: 500% टैरिफ बम, अमेरिका ने रूसी तेल पर कसा शिकंजा, क्या है इस बिल के मायने

बिजनेस न्यूज़

Russia Sanctions Bill: 500% टैरिफ बम, अमेरिका ने रूसी तेल पर कसा शिकंजा, क्या है इस बिल के मायने

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 08, 2026, 13:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Russia Sanctions Bill: इस बिल में एक अहम पॉइंट यह है कि अगर कोई देश जान-बूझकर Russian oil या यूरेनियम का ट्रेड करता है, तो अमेरिका उन देशों से होने वाले आयात पर 500% तक ड्यूटी लगा सकता है। इसका मतलब है कि भारत को अमेरिकी मार्केट में भारी इम्पोर्ट ड्यूटी का सामना करना पड़ सकता है।

Russia Sanctions Bill

Russia Sanctions Bill: भारत को अमेरिकी मार्केट में भारी इम्पोर्ट ड्यूटी का सामना करना पड़ सकता है।

Russia Sanctions Bill: अमेरिका ने एक बार फिर रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्ती दिखाई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक Bipartisan Sanctions Bill को कांग्रेस में आगे बढ़ाने की अनुमति दी है। इस बिल का मकसद उन देशों को टारगेट करना है जो रूस के साथ बिजनेस कर रहे हैं, खासकर Russian oil खरीदने वाले देशों को। इससे भारत और चीन जैसे देशों पर असर पड़ सकता है। आइए समझते हैं इस बिल के क्या हैं मायने।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sanctioning Russia Act of 2025

इस बिल का नाम ‘Sanctioning Russia Act of 2025’ है। इसके तहत राष्ट्रपति यह तय कर सकते हैं कि अगर रूस यूक्रेन के साथ शांति समझौता तोड़ता है, फिर से यूक्रेन पर हमला करता है या यूक्रेनी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें वीजा प्रतिबंध, रूसी अधिकारियों की संपत्ति जमींदारी और रूसी सामान पर भारी आयात शुल्क जैसी सजाएं शामिल हैं।

500% तक टैरिफ संभव

इस बिल में एक अहम पॉइंट यह है कि अगर कोई देश जान-बूझकर Russian oil या यूरेनियम का ट्रेड करता है, तो अमेरिका उन देशों से होने वाले आयात पर 500% तक ड्यूटी लगा सकता है। इसका मतलब है कि भारत को अमेरिकी मार्केट में भारी इम्पोर्ट ड्यूटी का सामना करना पड़ सकता है। अभी भारत पर 50% टैरिफ लागू है, जिससे क्रिसमस और विंटर सीजन में ऑर्डर कम हुए और भारतीय exporters को अन्य मार्केट में डाइवर्सिफाई करना पड़ा।

भारत, चीन और ब्राजील की बढ़ सकती है मुश्किलें

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के मुताबिक इस बिल के जरिए ट्रंप के पास भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव बनाने का बड़ा टूल होगा। इसका मकसद इन देशों को सस्ते Russian oil की खरीद रोकना है। अमेरिका के मुताबिक यही तेल यूक्रेन में युद्ध को फाइनेंस करता है।

क्या हो सकता है 500% का टैरिफ का नतीजा

यदि 500% का टैरिफ लागू होता है, तो इससे भारत के निर्यातकों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। फैक्ट्रियां धीमी हो सकती हैं और खासकर टेक्सटाइल जैसे श्रम-प्रधान सेक्टर में नौकरियां कट सकती हैं।

इसके अलावा, इस बिल में रूसी बैंकों और उनसे व्यापार करने वाले संस्थानों की संपत्ति ब्लॉक करने और अमेरिका से रूस को ऊर्जा निर्यात रोकने की भी व्यवस्था है। इसका असर सीधे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख