return to news
  1. Retail inflation: जुलाई में 8 साल के निचले स्तर पर आई महंगाई दर, खाने-पीने की चीजों के दाम घटे

बिजनेस न्यूज़

Retail inflation: जुलाई में 8 साल के निचले स्तर पर आई महंगाई दर, खाने-पीने की चीजों के दाम घटे

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 12, 2025, 16:59 IST

सारांश

Retail inflation: खाद्य महंगाई (Food Inflation) लगातार दूसरे महीने निगेटिव रही, यानी खाने-पीने की चीजों के दाम घटे हैं। जुलाई में खाद्य महंगाई -1.8% रही, जो जून के -1.1% से भी कम है। यह कमी मुख्य रूप से दाल, सब्जियां, अनाज, अंडे, चीनी और ट्रांसपोर्ट के दाम घटने से आई है।

Retail inflation

Retail inflation: महंगाई का यह आंकड़ा जून 2017 के बाद सबसे कम है।

Retail inflation: महंगाई के मोर्चे पर एक बार फिर आम जनता के लिए अच्छी खबर है। पिछले महीने यानी जुलाई में भारत की खुदरा महंगाई 8 साल के निचले स्तर 1.55 फीसदी पर आ गई। इसके पहले जून में खुदरा महंगाई 2.1 फीसदी पर और जुलाई 2024 में 3.6 फीसदी पर थी। महंगाई का यह आंकड़ा जून 2017 के बाद सबसे कम है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जनवरी 2019 के बाद यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई 2 फीसदी के स्तर से नीचे आई है। आज 12 अगस्त को ये आंकड़े सरकार ने जारी किए हैं। यह गिरावट लगातार 6 महीने से 4% से कम महंगाई दर का हिस्सा है। अप्रैल से औसतन महंगाई दर 3% से भी कम बनी हुई है।

गांवों में महंगाई दर जुलाई में 1.18% रही, जो जून के 1.72% से कम है। शहरों में यह 2.05% रही, जो जून के 2.56% से घट गई। खाद्य महंगाई (Food Inflation) लगातार दूसरे महीने निगेटिव रही, यानी खाने-पीने की चीजों के दाम घटे हैं। जुलाई में खाद्य महंगाई -1.8% रही, जो जून के -1.1% से भी कम है। यह कमी मुख्य रूप से दाल, सब्जियां, अनाज, अंडे, चीनी और ट्रांसपोर्ट के दाम घटने से आई है। जुलाई का यह स्तर जनवरी 2019 के बाद सबसे कम है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ताजा नीति बैठक में पूरे साल की महंगाई दर का अनुमान 3.7% से घटाकर 3.1% कर दिया। अब अनुमान है कि दूसरी तिमाही में औसतन 2.1% महंगाई रहेगी, तीसरी में बढ़कर 3.1% होगी और वित्त वर्ष के अंत यानी चौथी तिमाही में 4.4% तक पहुंच जाएगी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने कहा, ‘‘ जुलाई 2025 के महीने के दौरान कुल (हेडलाइन) मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट की मुख्य वजह अनुकूल तुलनात्मक आधार प्रभाव और दालों व उत्पादों, परिवहन व संचार, सब्जियों, अनाज व उत्पादों, शिक्षा, अंडे और चीनी और ‘कन्फेक्शनरी’ के सामान की कीमतों में नरमी रही।’’ खाद्य वस्तुओं की महंगाई में जुलाई में सालाना आधार पर 1.76 प्रतिशत की गिरावट आई।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख