return to news
  1. RBI MPC Meeting: कब, कहां और किस समय देख सकेंगे Sanjay Malhotra का भाषण? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

बिजनेस न्यूज़

RBI MPC Meeting: कब, कहां और किस समय देख सकेंगे Sanjay Malhotra का भाषण? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 04, 2025, 18:01 IST

सारांश

RBI MPC Meeting: इस साल की बात करें तो RBI पहले ही 100 बेसिस पॉइंट यानी 1% की कटौती कर चुका है। रेपो रेट पहले 6.5% थी, जिसे घटाकर 5.5% कर दिया गया। अब कल RBI एक बार फिर MPC की बैठक के नतीजों की घोषणा करने जा रहा है।

RBI MPC

RBI MPC: इस बार ब्याज दरों में कटौती को लेकर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है।

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 3 दिन की बैठक बुधवार, 3 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो 5 दिसंबर तक चलेगी। इस अहम बैठक में यह फैसला लिया जाएगा कि देश में ब्याज दरों में कटौती की जाए या फिलहाल इन्हें स्थिर रखा जाए। मौजूदा आर्थिक हालात, महंगाई, ग्रोथ और वैश्विक बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए RBI यह बड़ा फैसला करेगा। फिलहाल RBI की रेपो रेट 5.5% पर बनी हुई है। अक्टूबर में हुई पिछली MPC बैठक में भी RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने पहले कहा था कि देश में महंगाई काफी हद तक काबू में आई है, इसलिए दरों को स्थिर रखना फिलहाल सही फैसला है। इस साल की बात करें तो RBI पहले ही 100 बेसिस पॉइंट यानी 1% की कटौती कर चुका है। रेपो रेट पहले 6.5% थी, जिसे घटाकर 5.5% कर दिया गया। अब कल RBI एक बार फिर MPC की बैठक के नतीजों की घोषणा करने जा रहा है।

RBI MPC बैठक की तारीख, समय और कहां देखें लाइव?

  • RBI MPC बैठक 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी। इस बैठक के नतीजों की घोषणा कल 5 दिसंबर को होने वाली है।
  • समय: सुबह 10 बजे
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस: दोपहर 12 बजे, जिसका लिंक https://www.youtube.com/live/3D0FSmTXx6U है।

आप RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का भाषण लाइव देखा जा सकता है। इसकी जानकारी हमने यहां दी है।

  • RBI के आधिकारिक YouTube चैनल पर, जिसका लिंक youtube.com/live/ptxZFBG5zcw?feature=share है।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर, जिसका लिंक https://x.com/RBI है।
  • RBI की वेबसाइट पर
  • RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की घोषणाओं की पूरी जानकारी आप अपस्टॉक्स हिंदी की वेबसाइट पर भी पढ़ सकेंगे।

ब्याज दरों में कटौती पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

दिसंबर की यह बैठक बाजार की नजरों में बेहद अहम बनी हुई है। इस बार ब्याज दरों में कटौती को लेकर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है। सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 8.2 प्रतिशत रही, जो बाजार के अनुमानों से ज्यादा है। इससे यह तर्क मजबूत हुआ है कि अभी ब्याज दरों में कटौती की जल्दी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई दर में उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली है, जिससे RBI के पास आगे और राहत देने की गुंजाइश भी बनती नजर आ रही है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई घटकर सिर्फ 0.25 प्रतिशत रह गई, जो RBI के 2 से 6 प्रतिशत के लक्ष्य दायरे से भी नीचे है। GST दरों में कटौती, बेस इफेक्ट और फल-सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट इसकी बड़ी वजह रही है।

इस बार की बैठक को लेकर अर्थशास्त्रियों के बीच मतभेद दिखाई दे रहे हैं। कई जानकारों का मानना है कि मौजूदा ब्याज दरें अगले साल की महंगाई को देखते हुए पहले से ही अच्छा ‘रियल रिटर्न’ दे रही हैं, इसलिए अभी दरों में बदलाव की जरूरत नहीं है। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई में तेज गिरावट और अर्थव्यवस्था में अभी भी बने हुए जोखिम को देखते हुए एक और कटौती की गुंजाइश है।

अगला लेख