return to news
  1. न लगें ब्याज दरों में बदलाव की अटकलें: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

बिजनेस न्यूज़

न लगें ब्याज दरों में बदलाव की अटकलें: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 07, 2024, 12:48 IST

सारांश

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ किया है कि न्यूट्रल मॉनिटरी पॉलिसी का मतलब यह नहीं है कि ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था के सामने खड़ी चुनौतियों की ओर इशारा भी किया।

महंगाई दर पर नकेल की है कोशिश

महंगाई दर पर नकेल की है कोशिश

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ किया है कि मॉनिटरी पॉलिसी को न्यूट्रल करने का मतलब ये नहीं है कि रेट कट का ऐलान किया जाएगा। RBI ने दो साल से ब्याज दर को नहीं बदला है लेकिन अक्टूबर के पॉलिसी स्टेटमेंट में न्यूट्रल स्टांस अपनाने की बात कही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दास ने कहा कि ऐसी अकटलें नहीं लगनी चाहिए कि न्यूट्रल स्टांस के बाद अगला फैसला रेट कट का होगा। उन्होंने कहा कि अगला कदम सोच- समझकर उठाना होगा। RBI के मुताबिक विश्वस्तर पर बनी हुई तनावपूर्ण स्थित, क्लाइमेट, मौसम से जुड़े रिस्क और कमॉडिटी प्राइस का ऊपर जाना बड़े खतरों में शामिल हैं।

बढ़ सकती है महंगाई दर

इससे पहले दास ने कहा था कि सितंबर और अक्टूबर में महंगाई दर के ऊपर जाने की संभावना है। सितंबर में महंगाई दर 5.5% पर थी। उन्होंने दोहराया है कि अक्टूबर में महंगाई दर, CPI के आंकड़े बढ़े हुए होंगे, सितंबर से ज्यादा भी हो सकते हैं।

RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी का न्यूट्रल स्टांस इशारा करता है कि आने वाले समय में आर्थिक हालात को देखते हुए बैंक ब्याज दरों में बदलाव कर सकता है। इसके पहले स्टांस ‘withdrawal of accommodation’ का रहा है, जिसके जरिए महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए अर्थव्यवस्था में मनी सप्लाई को कम करने की कोशिश की गई।

नए डेप्युटी गवर्नर की तलाश रिजर्व बैंक ने नए डेप्युटी गवर्नर की तलाश भी शुरू कर दी है। मौजूदा गवर्नर माइकल पात्रा जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। इसलिए बैंक ने ऐप्लिकेशन शुरू कर दी हैं। पात्रा ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी में अहम भूमिका निभाई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख