return to news
  1. PM मोदी को पता था कि मैं खुश नहीं हूं... भारत के रूस से तेल खरीदने पर क्या कुछ बोले ट्रंप

बिजनेस न्यूज़

PM मोदी को पता था कि मैं खुश नहीं हूं... भारत के रूस से तेल खरीदने पर क्या कुछ बोले ट्रंप

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 05, 2026, 12:17 IST

सारांश

अब भारत को उम्मीद है अमेरिका उस पर 25% जुर्माने के तौर पर लगाया गया टैरिफ कम करेगा। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता लंबे समय से चल रही है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले एक-दो महीनों में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील सील हो सकती है।

भारत-अमेरिका

ट्रंप ने फिर से दी भारत को चेतावनी

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि मैं भारत के रूसी तेल खरीदने से खुश नहीं हूं और अमेरिका कभी भी भारत के खिलाफ टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकता है। ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच ट्रंप का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। ट्रंप ने ये कमेंट्स रविवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ (विमान) में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान किए। ट्रंप ने कहा, ‘वे (भारत) वास्तव में मुझे खुश करना चाहते थे। मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह नेक दिल हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं थाा और मुझे खुश करना उनके लिए महत्वपूर्ण था। वे व्यापार करते और हम उन पर कभी भी टैरिफ बढ़ा देते। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रंप की ये टिप्पणी तब आई जब ‘एयर फोर्स वन’ में उनके साथ ट्रैवल कर रहे अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ ही वह ‘बड़ी वजह’ है जिसकी वजह से भारत अब रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है। ग्राहम ने अपने शुल्क विधेयक के बारे में बात की जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से आयात पर 500% शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना आवश्यक है।

ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को बहुत नुकसान हो रहा है और फिर उन्होंने भारत का जिक्र किया। इसके बाद ग्राहम ने कहा कि अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। ग्राहम ने कहा, ‘करीब एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के घर गया था और वह बस इसी बारे में बात कर रहे थे कि वे रूस से कम तेल खरीद रहे हैं। क्या आप राष्ट्रपति से टैरिफ हटाने का अनुरोध करेंगे?’ अमेरिका ने भारत पर फिलहाल 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25% रूस से तेल खरीदने को लेकर जुर्माने के तौर पर लगाया गया था। अब भारत को उम्मीद है अमेरिका उस पर 25% जुर्माने के तौर पर लगाया गया टैरिफ कम करेगा। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता लंबे समय से चल रही है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले एक-दो महीनों में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील सील हो सकती है।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख