return to news
  1. नोएल टाटा के बेटे नेविल को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किया गया, क्यों यह फैसला है अहम?

बिजनेस न्यूज़

नोएल टाटा के बेटे नेविल को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किया गया, क्यों यह फैसला है अहम?

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 12, 2025, 10:10 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार से जुड़े इस ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 27.98% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। यह कदम दो गुटों... एक गुट नोएल के नेतृत्व वाला और दूसरा दिवंगत रतन टाटा के विश्वासपात्र मेहली मिस्त्री के नेतृत्व वाला... के बीच चल रही खींचतान के खत्म होने के कुछ दिन बाद उठाया गया है।

टाटा ट्रस्ट

नोएल टाटा के बेटे नेविल को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का न्यासी नियुक्त किया गया

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल को मंगलवार को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किया गया। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार से जुड़े इस ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 27.98% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। यह कदम दो गुटों... एक गुट नोएल के नेतृत्व वाला और दूसरा दिवंगत रतन टाटा के विश्वासपात्र मेहली मिस्त्री के नेतृत्व वाला... के बीच चल रही खींचतान के खत्म होने के कुछ दिन बाद उठाया गया है। इनका उन ट्रस्टों के मामलों को लेकर आपस में विवाद था, जिनकी कुल मिलाकर टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है। मिस्त्री को प्रमुख ट्रस्टों से बाहर कर दिया गया और उन्होंने बिना कोई कानूनी चुनौती दिए मामले को यूं ही छोड़ दिया जैसा कि व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक बयान के अनुसार, नेविल को नियुक्त करने का बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। 32 वर्षीय नेविल 2016 में अपने पिता के कारोबार ट्रेंट में शामिल हुए थे और सफल कपड़ों की रिटेल चेन जूडियो का नेतृत्व कर रहे हैं। नेविल की नियुक्ति बुधवार से तीन साल की अवधि के लिए हुई है। इस नियुक्ति को व्यापक रूप से नोएल द्वारा अपने परिवार के नाम वाले ट्रस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। सर दोराबजी ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने टाटा ग्रुप के अनुभवी भास्कर भट्ट को भी ट्रस्टी नियुक्त किया। उन्होंने घड़ी विनिर्माता टाइटन का नेतृत्व करने और ब्रांड संरक्षक होने सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है। बयान में कहा गया है कि वेणु श्रीनिवासन को भी तीन साल के पीरियड के लिए ट्रस्टी नियुक्त किया गया है, जो कानूनी और नियामकीय आवश्यकताओं के अनुरूप है।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में नियमों में बदलाव किया था जिसके बाद किसी भी ट्रस्टी को आजीवन नियुक्त नहीं किया जा सकता। इसके कारण श्रीनिवासन का कार्यकाल घटाकर तीन साल कर दिया गया है। श्रीनिवासन को नोएल के करीबी बताया जाता है। बयान में कहा गया है कि श्रीनिवासन को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का वाइस चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है।

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख