return to news
  1. UPI ने जनवरी में तोड़े सभी रेकॉर्ड, एक महीने में ₹‎23 लाख करोड़ के 17 अरब ट्रांजैक्शन हुए

बिजनेस न्यूज़

UPI ने जनवरी में तोड़े सभी रेकॉर्ड, एक महीने में ₹‎23 लाख करोड़ के 17 अरब ट्रांजैक्शन हुए

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 10:12 IST

सारांश

UPI Transaction: FY2023-24 में 80% से ज्यादा रीटेल पेमेंट UPI के जरिए हुआ है। करीब 650 बैंक इसके नेटवर्क से जुड़े हैं।

क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलने से विदेश जा रहे भारतीयों को भी आसानी।

क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलने से विदेश जा रहे भारतीयों को भी आसानी।

ऑनलाइन सेवाओं के आने से एक बड़ा फायदा पेमेंट की आसानी में हुआ है। इसकी झलक UPI ट्रांजैक्शन्स की बढ़ती संख्या में दिखती है। देश में 80% तक रीटेल पेमेंट UPI के जरिए होते हैं। यही नहीं, जनवरी, 2025 में सभी रेकॉर्ड तोड़ते हुए ये करीब 17 अरब की संख्या के करीब पहुंच गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किसी एक महीने में सबसे ज्यादा रेकॉर्ड किए ट्रांजैक्शन की कुल कीमत ₹23.48 लाख करोड़ से ज्यादा रही। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक जनवरी, 2025 में 16.99 अरब UPI ट्रांजैक्शन किए गए। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में कुल ट्रांजैक्शन 131 अरब रहे थे जिनकी कीमत ₹200 लाख करोड़ से ज्यादा थी।

वित्तीय सेवा विभाग और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के प्रफेसर कार्लोस मोन्टेस को UPI के काम करने के तरीके और भारत में इसकी सफलता की झलक दिखाई।

80 से ज्यादा ऐप

इस दौरान UPI ट्रेंड को लेकर बताया गया कि UPI के साथ बैंकों और फिनटेक प्लेटफॉर्म्स बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। विस्तृत नेटवर्क के दम पर कस्टमर्स को आसानी से भुगतान की सेवा मिलती है। वित्त मंत्रालय के डेटा के मुताबिक जनवरी, 2025 में 80 से ज्यादा UPI ऐप्स और 641 बैंक UPI से जुड़े हैं।

वहीं, वित्त वर्ष 24-25 में जनवरी 2025 तक कुल UPI ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में से P2M (पियर टू मर्चेंट) ट्रांजैक्शन 62.35% और P2P (पियर टू पियर) ट्रांजैक्शन 37.65% हुए हैं। करीब 86% P2M ट्रांजैक्शन ₹500 की कीमत के थे। इससे संकेत मिलता है कि कम राशि के पेमेंट के लिए UPI पर लोगों को भरोसा बना हुआ है।

दूसरे देशों में भी सुविधा

वित्तीय सेवा विभाग में आर्थिक सलाहकार सुधीर श्याम ने बताया कि भारत में डिवेलप हो रही डिजिटल पेमेंट्स सुविधाएं सिर्फ भारत ही नहीं, दूसरे देशों में भी काम आ रही हैं। उन्होंने बताया कि क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलने से विदेश जा रहे भारतीयों को ज्यादा आसानी हो रही है और UPI का भी दुनियाभर में विस्तार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी 7 देशों में UPI लाइव हो गया है, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरीशस शामिल हैं। श्याम के मुताबिक इस विस्तार के जरिए रेमिटांस भी बढ़ेगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर भारत की वित्तीय मजबूती भी साबित होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख