return to news
  1. LPG rate cut: रेस्टोरेंट, होटल और छोटे कारोबारियों को राहत, एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती

बिजनेस न्यूज़

LPG rate cut: रेस्टोरेंट, होटल और छोटे कारोबारियों को राहत, एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 01, 2025, 12:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

LPG rate cut: सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹4.5 से ₹6.5 तक की कटौती की है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमतों में लगातार सातवें महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG rate cut

LPG rate cut: अगर आप नया एलपीजी कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बहुत आसान है।

LPG rate cut: नवंबर 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में थोड़ी कटौती की गई है। यह राहत खासकर रेस्टोरेंट, होटल और छोटे कारोबारियों के लिए है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹4.5 से ₹6.5 तक की कटौती की है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमतों में लगातार सातवें महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मुख्य शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम (1 नवंबर 2025 से लागू):

  • दिल्ली: ₹1595.5 से घटकर ₹1590.5 (₹5 की कमी)
  • मुंबई: ₹1547 से घटकर ₹1542 (₹5 की कमी)
  • कोलकाता: ₹1700.5 से घटकर ₹1694 (₹6.5 की कमी)
  • चेन्नई: ₹1754.5 से घटकर ₹1750 (₹4.5 की कमी)

अक्टूबर में इन सिलेंडरों की कीमतों में ₹15 से ₹16.5 तक की बढ़ोतरी की गई थी, इसलिए नवंबर की यह कटौती कुछ राहत लेकर आई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बदली गई है। यहां हमने अलग-अलग शहरों में इसकी कीमतों की पूरी जानकारी दी है।

  • दिल्ली: ₹853
  • मुंबई: ₹852.50
  • कोलकाता: ₹879
  • चेन्नई: ₹868.50

नया एलपीजी कनेक्शन कैसे लें?

अगर आप नया एलपीजी कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बहुत आसान है।

1. रजिस्ट्रेशन करें: आप इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस की वेबसाइट या सरकार के SAHAJ (e-SV) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चाहें तो नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर से भी फॉर्म भर सकते हैं।
2. KYC दस्तावेज जमा करें: आपको पहचान और पते का प्रमाण देना होगा, जैसे आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या बिजली-पानी का बिल।
3. सत्यापन और भुगतान: दस्तावेज़ सत्यापित होने के बाद, डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप और कंज्यूमर बुक की डिलीवरी तय करता है। भुगतान डिजिटल या नकद दोनों तरह से किया जा सकता है।
4. किरायेदारों के लिए: किराये पर रहने वाले लोगों को मकान मालिक से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) या रेंट एग्रीमेंट देना पड़ सकता है।

कनेक्शन लेते समय सिलेंडर और रेगुलेटर के लिए एक रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है, साथ ही पहली रिफिल और एसेसरीज़ के चार्ज भी चुकाने पड़ते हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख