return to news
  1. Gold Rate 05 Dec: शादियों के सीजन में बड़ी राहत, 1.30 लाख से नीचे आया 24 कैरेट सोना, चेक करें ताजा रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold Rate 05 Dec: शादियों के सीजन में बड़ी राहत, 1.30 लाख से नीचे आया 24 कैरेट सोना, चेक करें ताजा रेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 05, 2025, 08:54 IST

सारांश

सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,29,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी दामों में अंतर देखने को मिला है। वहीं चांदी की कीमतों में हल्की तेजी बनी हुई है।

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में आई गिरावट से ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों की रौनक लौटने की उम्मीद है।

सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित हो सकता है। 4 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में आज पीली धातु की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है, जिससे शादियों के सीजन में खरीदारी करने वालों को कुछ राहत मिली है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 530 रुपये गिरकर 1,29,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना, जो जेवर बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, उसका भाव भी गिरकर 1,18,855 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल रहा है। चेन्नई में आज भी सोना सबसे महंगा बिक रहा है, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में यह भाव 1,29,440 रुपये रहा। अहमदाबाद में सोने का भाव 1,29,840 रुपये और बेंगलुरु में 1,29,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अगर हम 18 कैरेट सोने की बात करें तो यह गिरकर 97,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

दुबई से कितना महंगा है भारत में सोना

अक्सर लोग दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि वहां दाम कम होते हैं। आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में सोने के भाव दुबई के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा हैं। दुबई में 24 कैरेट सोने का भाव भारतीय रुपये में करीब 1,12,816 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी भारत में खरीदारों को प्रति 10 ग्राम करीब 16,844 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। यह अंतर मुख्य रूप से भारत में लगने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स की वजह से है।

क्यों टूटा भाव?

बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलावों का असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। अमेरिका में जॉब डेटा के आंकड़े कमजोर आए हैं, जिससे वहां ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। इसके साथ ही डॉलर भी थोड़ा कमजोर हुआ है। हालांकि, अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच बातचीत का कोई ठोस नतीजा न निकलने से जियो-पॉलिटिकल तनाव बना हुआ है, जिसने सोने की कीमतों को बहुत ज्यादा गिरने से रोक रखा है। एमसीएक्स पर भी सोने के वायदा भाव में हलचल देखने को मिल रही है, जहां फरवरी 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1,30,350 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

जहां एक तरफ सोने में गिरावट है, वहीं चांदी अपनी चमक बिखेर रही है। औद्योगिक मांग और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में उपयोग बढ़ने के कारण चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। चांदी को न केवल कीमती धातु बल्कि एक इंडस्ट्रियल मेटल के तौर पर भी देखा जाता है, इसलिए इसकी मांग लगातार बनी हुई है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख