return to news
  1. कंपनियों के लिए क्या है ITR फाइल करने की आखिरी तारीख?

बिजनेस न्यूज़

कंपनियों के लिए क्या है ITR फाइल करने की आखिरी तारीख?

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 28, 2024, 13:18 IST

सारांश

आयकर विभाग ने कॉर्पोरेट इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) ITR फाइल करने की आखिरी तारीख को 15 नवंबर कर दिया है। टैक्स ऑडिट रिपोर्ट और कुछ फॉर्म 31 अक्टूबर तक ही जमा करने हैं।

कंपनियों के लिए टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर

कंपनियों के लिए टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर

त्योहार के मौसम में बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) ने कॉर्पोरेट्स के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर कर दी है। पहले यह 31 अक्टूबर तक ही थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नांगिया एंडरसन LLP टैक्स पार्टनर संदीप झुनझुनवाला के मुताबिक टैक्स ऑडिट रिपोर्ट, फॉर्म 3CEB के तहत ट्रांसफर प्राइसिंग सर्टिफिकेशन और दूसरे इनकम टैक्स फॉर्म जैसे फॉर्म 10DA के लिए आखिरी तारीख 31 अक्टूबर ही रहेगी।

त्योहारों में मिली राहत

AMRG और असोसिएट सीनियर पार्टनर रजत मोहन का कहना है कि CBDT का फैसला त्योहारों को देखते हुए लिया गया होगा। हालांकि, ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मोहन का कहना है कि आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर लोगों को राहत दी गई है ताकि किसी तरह की जल्दबाजी या तनाव में रिटर्न ना फाइल किए जाएं। इससे पहले CBDT ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट्स को फाइल करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाई थी।

4 करोड़ से ज्यादा ने चुनी नई टैक्स रिजीम

CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल ने पहले बताया था कि जुलाई के आखिर तक 4 करोड़ करदाताओं में से 66% ने नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) को चुना था। उन्होंने बताया था कि सरकार और प्रत्यक्ष कर प्रशासन का लक्ष्य टैक्स की प्रक्रिया को आसान बनाने का है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स भरें।

क्या है ITR?

ITR या इनकम टैक्स रिटर्न एक डेक्लरेशन होता है जिसमें करदाता आयकर विभाग के सामने अपनी आय के सभी स्रोतों, खर्चों और दूसरी जानकारी रखता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख