return to news
  1. Iran-America-Israel War: कैसी चल रही बातचीत, क्या जल्द खत्म हो सकता है युद्ध, क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप?

बिजनेस न्यूज़

Iran-America-Israel War: कैसी चल रही बातचीत, क्या जल्द खत्म हो सकता है युद्ध, क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 09:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बारे में भी अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह जिंदा हों, लेकिन बहुत गंभीर रूप से घायल हैं। ईरान के साथ बातचीत को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तौर पर जारी है और बातचीत काफी अच्छी चल रही है।

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

ईरान के साथ युद्ध को लेकर कैसी चल रही है बातचीत, क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप? (File Photo)

Iran-America-Israel War: ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध अभी भी जारी है, हालांकि अमेरिका इस युद्ध को रोकने को लेकर ईरान से बातचीत कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं, जिससे लगता है कि यह युद्ध आने वाले दिनों में खत्म हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बारे में भी अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह जिंदा हों, लेकिन बहुत गंभीर रूप से घायल हैं। ईरान के साथ बातचीत को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तौर पर जारी है और बातचीत काफी अच्छी चल रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ईरान के साथ बातचीत को लेकर क्या बोले ट्रंप

पीटीआई के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘आज ईरान के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। हमें वे कई चीजें मिल रही हैं जो उन्हें बहुत पहले ही दे देनी चाहिए थीं। देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन फिलहाल बातचीत बहुत अच्छी चल रही है, हमारे बीच बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध रहे। उन्होंने आज कई और ठिकानों को भी नष्ट किया है। नौसेना और वायु सेना भी इसमें शामिल थीं, यह हम जानते हैं। आज कई सारे ठिकाने नष्ट किए गए हैं। यह एक बड़ा दिन था। हम उनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे हैं।’

20 तेल टैंकर दे रहा है ईरान

ट्रंप ने आगे कहा, ‘हमारे दूत भी हैं, लेकिन हम सीधे तौर पर भी बातचीत कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, दो दिन पहले हमें आठ जहाजों की उम्मीद थी, फिर उन्होंने दो और जहाज भेज दिए, जिससे कुल संख्या दस हो गई। और आज, एक तरह से सम्मान के प्रतीक के रूप में, मुझे ठीक से नहीं पता कि इसे कैसे परिभाषित किया जाए, लेकिन आदर के प्रतीक के रूप में, उन्होंने 20 तेल टैंकर भेजे हैं। तेल ले जाने वाले बड़े टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे हैं। यह प्रोसेस कल सुबह शुरू होगा और अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।’

क्या मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं?

ट्रंप ने कहा, ‘ईरान के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी महान सेना, जो दुनिया की सबसे बेहतरीन और घातक सेना है, ने कई बहुप्रतीक्षित टारगेट्स को नष्ट कर दिया है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बारे में कहा, ‘हो सकता है कि वह जीवित हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल हैं।’

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख