return to news
  1. IPL ने JioHotstar को दिया जबर्दस्त मुनाफा, नेटफ्लिक्स के करीब पहुंचा यूजरबेस

बिजनेस न्यूज़

IPL ने JioHotstar को दिया जबर्दस्त मुनाफा, नेटफ्लिक्स के करीब पहुंचा यूजरबेस

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 25, 2025, 13:53 IST

सारांश

JioHotstar को हाल में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग से जबर्दस्त फायदा मिला है। फरवरी में जहां जियोहॉटस्टार का यूजर बेस 5 करोड़ के आस-पास था, वहीं अब यह बढ़कर 30 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। यूजरबेस के मामले में जियोहॉटस्टार अब नेटफ्लिक्स के काफी करीब पहुंच गया है।

जियो हॉटस्टार

JioHotstar का यूजरबेस 30 करोड़ के पार

ऑनलाइन प्लैटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने बुधवार को कहा कि उसके कुल यूजर्स की संख्या 30 करोड़ को छू गई है। यह आंकड़ा ग्लोबल ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अंतिम रिपोर्ट में दी गई यूजर्स की संख्या 30.163 करोड़ से कुछ ही कम है। मीडिया की एक खबर के अनुसार, हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के चलते यूजर्स की संख्या में जबर्दस्त वृद्धि देखने को मिली। फरवरी में यूजर्स की संख्या मात्र पांच करोड़ थी। जियोस्टार के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (स्पोर्ट्स एंड लाइव एक्सपीरियंस) संजोग गुप्ता ने बताया कि दर्शकों की उच्च संख्या ने रेवेन्यू में भी योगदान दिया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

उन्होंने कहा, ‘हम इस आईपीएल को इस आयोजन का सबसे अधिक मुद्रीकृत संस्करण बनाने में सफल रहे हैं। विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू के मामले में यह भारत में अब तक का सबसे अधिक मुद्रीकृत खेल आयोजन भी है।’ जियोहॉटस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह ध्यान देने योग्य बात है कि फरवरी में जियोस्टार के केवल पांच करोड़ यूजर्स थे। यह आंकड़ा मई में क्रिकेट लीग की शुरुआत के साथ 28 करोड़ तक पहुंच गया। दिसंबर 2024 के अंत तक नेटफ्लिक्स के पास 190 देशों में 301.6 यूजर्स थे, जिनमें अक्टूबर-दिसंबर 2024 में 1.8 करोड़ से अधिक यूजर्स जुड़े।

रिपोर्ट के अनुसार, जियोस्टार के लिए डिजिटल और टीवी माध्यमों में आईपीएल की कुल पहुंच 1.19 अरब थी और औसत डेली रीच टीवी पर 12.1 करोड़ और डिजिटल प्लैटफॉर्म पर 17 करोड़ तक रही। वहीं 12.9 करोड़ टीवी दर्शक उच्च लागत वाले स्टार स्पोर्ट्स एचडी पर थे और स्टार स्पोर्ट्स पर कुल दर्शकों में से 47% महिलाएं थीं। इसमें कहा गया है कि डिजिटल मोर्चे पर ऑनलाइन प्लैटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रीच 65.2 करोड़ रही जबकि कनेक्टेड टीवी पर 23.5 करोड़ और मोबाइल फोन पर 41.7 करोड़ लोगों ने इसे देखा।

कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि जियोस्टार को एंड्रॉइड फोन में 1.04 अरब बार डाउनलोड किया गया। गौरतलब है कि 2022 में डिज्नी स्टार ने पांच साल के लिए 23,575 करोड़ रुपये की पेशकश करके टूर्नामेंट के टीवी अधिकार हासिल किए थे, जबकि भारत के डिजिटल अधिकार रिलायंस समर्थित वायकॉम 18 ने 20,500 करोड़ रुपये में हासिल किए।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख