return to news
  1. भारतीय फॉरेक्स रिजर्व में करीब $6.5B की गिरावट, 3 महीने में सबसे कम: RBI

बिजनेस न्यूज़

भारतीय फॉरेक्स रिजर्व में करीब $6.5B की गिरावट, 3 महीने में सबसे कम: RBI

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 16, 2024, 10:44 IST

सारांश

भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) में लगातार कई हफ्तों से गिरावट देखी जा रही है। 8 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में भी फॉरन करंसी ऐसेट से लेकर गोल्ड, SDR और रिजर्व भी कम होते पाए गए।

लगातार कई हफ्ते से जारी है गिरावट

लगातार कई हफ्ते से जारी है गिरावट

भारत का विदेशी मुद्रा खजाना (Foreign Excange Reserves, Forex) कम होता जा रहा है। 8 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में फॉरेक्स $6.477 बिलियन की गिरावट के साथ $675.653 बिलियन पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने डेटा रिलीज करते हुए यह जानकारी दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके पिछले हफ्ते भी फॉरेक्स में $2.675 बिलियन की गिरावट देखी गई थी जब यब $682.13 बिलियन पर पहुंच गया था। इसके पहले सितंबर के आखिर में यह अब तक के सबसे ऊपर $704.885 बिलियन पर था लेकिन उसके बाद कई हफ्तों में यह नीचे गया है।

विदेशी करंसी कम

8 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में फॉरन करंसी ऐसेट $4.467 बिलियन की गिरावट के साथ $585.383 बिलियन पर पहुंच गए। फॉरन करंसी ऐसेट फॉरेक्स का एक बड़ा हिस्सा बनाते हैं। इनपर गैर- अमेरिकी यूनिट्स जैसे यूरो, पाउंड, येन में होने वाले उतार- चढ़ाव दिखते हैं।

सोना भी गिरा

फॉरेक्स में शामिल गोल्ड रिजर्व भी $1.936 बिलियन की गिरावट के साथ $67.814 बिलियन पर पहुंच गया जबकि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) $60 मिलियन की गिरावट के साथ $18.159 बिलियन पर पहुंच गया। वहीं, इंटरनैशनल मॉनिटरी फंड में भारत की रिजर्व पोजिशन में भी $14 मिलियन की कमी देखी गई जो $4.298 बिलियन पर आ गया था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख