return to news
  1. Hurun Global rich List: भारत के 284 अरबपतियों के पास देश का 1/3 GDP, चीन को पीछे छोड़ा

बिजनेस न्यूज़

Hurun Global rich List: भारत के 284 अरबपतियों के पास देश का 1/3 GDP, चीन को पीछे छोड़ा

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 27, 2025, 17:19 IST

सारांश

Hurun Global Rich List 2025: हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के 284 अरबपतियों के पास GDP का 1/3 हिस्सा है। प्रति अरबपति संपत्ति के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।

Hurun Global Rich List 2025 के मुताबिक भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति 10% बढ़कर ₹98 लाख करोड़ हो गई है।

Hurun Global Rich List 2025 के मुताबिक भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति 10% बढ़कर ₹98 लाख करोड़ हो गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले साल भले ही ₹1 लाख करोड़ की गिरावट आई हो, वह अभी भी भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। Hurun Global Rich List के मुताबिक अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले साल सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति एक लाख करोड़ रुपये बढ़कर 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वहीं, भारत की ओर से एक बड़ा नाम उभरकर आया है HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर का। वह दुनिया की 10 सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंच गई हैं। Hurun की इस लिस्ट में टॉप 10 में शामिल होने वाली वह पहली महिला भी बन गई हैं।

Hurun लिस्ट में एक आंकड़ा और भी सामने आया है। इसके मुताबिक भारत के 284 अरबपतियों की कुल संपत्ति देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का एक-तिहाई हिस्सा है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति 10% बढ़कर ₹98 लाख करोड़ या देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का एक-तिहाई हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने हर एक अरबपति की औसत संपत्ति के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन के ₹29,027 करोड़ की तुलना में देश में प्रत्येक अरबपति की औसत संपत्ति ₹34,514 करोड़ है।

इसमें कहा गया कि पिछले साल 175 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में वृद्धि हुई है, जबकि 109 की नेटवर्थ में गिरावट आई है या वह स्थिर रही है।

रोशनी नाडर ₹3.5 लाख करोड़ की कुल आमदनी के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला और विश्व स्तर पर पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनके पिता शिव नाडर ने HCL में 47% हिस्सेदारी उन्हें ट्रांसफर की है।

वहीं रेजरपे के शशांक कुमार और हर्षिल माथुर ₹8,643 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे युवा भारतीय अरबपति हैं। भारतीय अरबपतियों की औसत उम्र 68 साल है, जो वैश्विक अरबपतियों की औसत उम्र से दो साल अधिक है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख