return to news
  1. IndiaAI Expo Summit 2026: 19 फरवरी को बंद रहेगा एक्सपो, 21 फरवरी को खोलने का फैसला

बिजनेस न्यूज़

IndiaAI Expo Summit 2026: 19 फरवरी को बंद रहेगा एक्सपो, 21 फरवरी को खोलने का फैसला

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 18, 2026, 14:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IndiaAI Expo Summit 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव S Krishnan ने बताया कि एक्सपो को एक दिन बढ़ाने का फैसला जबरदस्त उत्साह और भारी भागीदारी को देखते हुए लिया गया है। अब यह एक्सपो शनिवार, 21 फरवरी को भी आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

IndiaAI Expo Summit

IndiaAI Expo Summit 2026: उद्घाटन सत्र में करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। (Image: X)

IndiaAI Expo Summit 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह एक्सपो 19 फरवरी को बंद रहेगा और इसकी भरपाई के लिए इसे 21 फरवरी (शनिवार) को एक अतिरिक्त दिन के लिए खोला जाएगा। यह जानकारी बुधवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी। हालांकि, 19 फरवरी को एक्सपो बंद रहेगा, लेकिन उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IndiaAI Expo Summit 2026 का उद्घाटन करेंगे। यानी उद्घाटन कार्यक्रम होगा, लेकिन आम लोगों के लिए एक्सपो नहीं खुलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiaAI Expo Summit को 1 दिन क्यों बढ़ाया गया?

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव S Krishnan ने बताया कि एक्सपो को एक दिन बढ़ाने का फैसला जबरदस्त उत्साह और भारी भागीदारी को देखते हुए लिया गया है। अब यह एक्सपो शनिवार, 21 फरवरी को भी आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि उद्घाटन सत्र में दुनिया के करीब 20 राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron भी मौजूद रहेंगे।

S Krishnan ने साफ किया कि 19 फरवरी को एक्सपो बंद रखने का फैसला आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो, इस वजह से लिया गया है। उद्घाटन के दौरान सुरक्षा और अन्य प्रतिबंधों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

उद्घाटन सत्र में करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इनमें Emmanuel Macron भी होंगे, जिससे इस समिट की वैश्विक अहमियत साफ झलकती है। यह एक्सपो 10 बड़े एरीना में फैला होगा, जो 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

इसमें ग्लोबल टेक कंपनियां, स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थान, केंद्र और राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा, एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन होंगे, जो AI के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दिखाएंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और कुछ अफ्रीकी देश शामिल हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख