return to news
  1. IIP Data: फरवरी में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ से मिला सपोर्ट

बिजनेस न्यूज़

IIP Data: फरवरी में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ से मिला सपोर्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 16:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IIP Data: NSO के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उत्पादन वृद्धि तेज होकर 6 फीसदी हो गई जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 2.8 फीसदी थी। माइनिंग सेक्टर की वृद्धि भी थोड़ा सुधरकर 3.1 फीसदी हो गई जबकि फरवरी, 2025 में यह 1.6 फीसदी थी।

IIP Growth

IIP Growth: बिजली उत्पादन फरवरी में 2.3 फीसदी बढ़ा जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 3.6 फीसदी बढ़ा था।

IIP Growth: फरवरी महीने में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2 फीसदी बढ़ा है, जिसका मुख्य कारण मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार है। ये आंकड़े आज सोमवार को भारत सरकार ने जारी किए हैं। बता दें कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार पर मापा जाने वाला फैक्ट्री उत्पादन फरवरी 2025 में 2.7 फीसदी बढ़ा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जनवरी 2026 के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के अनुमान को पहले जारी 4.8 प्रतिशत के अस्थायी अनुमान से बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया है। NSO के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उत्पादन वृद्धि तेज होकर 6 फीसदी हो गई जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 2.8 फीसदी थी। माइनिंग सेक्टर की वृद्धि भी थोड़ा सुधरकर 3.1 फीसदी हो गई जबकि फरवरी, 2025 में यह 1.6 फीसदी थी।

बिजली उत्पादन फरवरी में 2.3 फीसदी बढ़ा जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 3.6 फीसदी बढ़ा था। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से फरवरी अवधि के दौरान देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.1 फीसदी पर स्थिर रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के बराबर है। कैपिटल गुड्स का प्रोडक्शन 12.5% बढ़ गया, जिससे पता चलता है कि इन्वेस्टमेंट एक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में लगातार तेजी बनी हुई है।

डिमांड के लिहाज से कंज्यूमर ट्रेंड्स मिले-जुले रहे। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का प्रोडक्शन 7.3% बढ़ा, जिससे पता चलता है कि गैर-जरूरी खर्चों में कुछ मजबूती आई है, लेकिन कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल्स का प्रोडक्शन 0.6% घट गया, जिससे पता चलता है कि जरूरी चीजों की खपत में अभी भी कमजोरी बनी हुई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख