return to news
  1. Retail inflation: आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत, मई में 6 साल के निचले स्तर आई खुदरा मुद्रास्फीति

बिजनेस न्यूज़

Retail inflation: आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत, मई में 6 साल के निचले स्तर आई खुदरा मुद्रास्फीति

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 12, 2025, 17:10 IST

सारांश

Retail inflation: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई अप्रैल में 3.16 फीसदी और मई 2024 में 4.8 फीसदी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में खाद्य मुद्रास्फीति 0.99 फीसदी रही, जो एक साल पहले के समान महीने के 8.69 फीसदी के मुकाबले काफी कम है।

Retail inflation

Retail inflation: मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 2.82 प्रतिशत पर आ गई।

Retail inflation: महंगाई के के मोर्चे पर आम आदमी के लिए राहत की खबर है। सब्जियों एवं फलों की कीमतों में नरमी आने से खुदरा महंगाई घटकर छह साल के निचले स्तर पर आ गई है। मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 2.82 प्रतिशत पर आ गई। आज गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई अप्रैल में 3.16 फीसदी और मई 2024 में 4.8 फीसदी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में खाद्य मुद्रास्फीति 0.99 फीसदी रही, जो एक साल पहले के समान महीने के 8.69 फीसदी के मुकाबले काफी कम है। मई, 2025 की खाद्य मुद्रास्फीति का यह आंकड़ा अक्टूबर, 2021 के बाद सबसे कम है।

NSO ने क्या कहा?

NSO ने बयान में कहा, ‘‘मई 2025 में मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से दालों एवं इसके उत्पादों, सब्जियों, फलों, अनाज एवं इसके उत्पादों, घरेलू सामान और सेवाओं, चीनी एवं कन्फेक्शनरी और अंडे की कीमतों में गिरावट और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण है।’’

बता दें कि हाल ही में RBI ने ब्याज दरों में 0.50 फीदी कटौती की है। इस तरह इस साल अब तक रेपो रेट में एक फीसदी की कमी की जा चुकी है। RBI के इस फैसले से ग्रोथ को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख