return to news
  1. Housing Prices: देश के 8 बड़े शहरों में महंगे हुए घर, अक्टूबर-दिसंबर में 10% बढ़ी कीमतें

बिजनेस न्यूज़

Housing Prices: देश के 8 बड़े शहरों में महंगे हुए घर, अक्टूबर-दिसंबर में 10% बढ़ी कीमतें

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 17:00 IST

सारांश

Housing prices rise in 8 cities: के मुताबिक दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अक्टूबर-दिसंबर 2024 में घरों की कीमतें सालाना आधार पर सबसे अधिक 31 फीसदी बढ़ीं।

अक्टूबर-दिसंबर 2024 में दिल्ली-एनसीआर में घर की कीमतें 31 फीसदी और बेंगलुरु में 23 फीसदी बढ़ी।

अक्टूबर-दिसंबर 2024 में दिल्ली-एनसीआर में घर की कीमतें 31 फीसदी और बेंगलुरु में 23 फीसदी बढ़ी।

Housing Prices: देश के आठ बड़े शहरों में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घरों की कीमतों में औसतन 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में यह बढ़ोतरी मजबूत मांग और कच्चे माल की अधिक लागत के चलते देखने को मिली है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रियल एस्टेट बॉडी क्रेडाई, रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स और डेटा एनालिटिक फर्म लियासेस फोरास ने मंगलवार को जारी अपनी संयुक्त रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा बढ़े घरों के दाम

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अक्टूबर-दिसंबर 2024 में घरों की कीमतें सालाना आधार पर सबसे अधिक 31 फीसदी बढ़ीं। रिपोर्ट में कहा गया, "दिलचस्प बात यह है कि 2021 से शुरू होकर लगातार 16वीं तिमाही में औसत आवास कीमतें बढ़ रही हैं।" सभी आठ प्रमुख शहरों में कीमतों में बढ़ोतरी स्पष्ट दिखी।

रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2024 में वार्षिक आधार पर कीमतें बेंगलुरु में 23 फीसदी, चेन्नई में छह फीसदी, हैदराबाद में दो फीसदी, कोलकाता में एक फीसदी, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में तीन फीसदी, पुणे में नौ फीसदी बढ़ीं।

क्रेडाई के नेशनल प्रेसिडेंट बोमन ईरानी ने कहा, "आवास की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी मकान खरीदने वालों के बीच मजबूत कॉन्फिडेंस को दिखाता है। हालांकि, बदलती प्राथमिकताएं और लाइफ स्टाइल में सुधार प्रमुख प्रेरक बने हुए हैं, लेकिन कंस्ट्रक्शन व भूमि अधिग्रहण में लागत दबाव भी प्राइसिंग ट्रेंड्स पर दबाव बना रहे हैं।"

कोलियर्स इंडिया के CEO बादल याग्निक का मानना है कि 2025 में टॉप आठ शहरों में औसत कीमतों में इसी तरह की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। याग्निक ने कहा, "कर्ज दरों में और कमी की गुंजाइश के साथ, अधिकतर शहरों में सभी कैटेगरी में आवास बिक्री में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इससे 2025 में औसत आवासीय कीमतें वार्षिक आधार पर संभावित रूप से समान स्तर पर बढ़ सकती हैं।’’

लियासेस फोरास के MD पंकज कपूर ने कहा कि पिछली तिमाही में नई पेशकश में थोड़ी कमी की वजह से बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई। कपूर ने कहा, "हमें भविष्य में किफायती और मिड-सेगमेंट की सप्लाई और सेल्स में ग्रोथ की उम्मीद है, जिससे सप्लाई की कंपोजिशन बदल जाएगी, जो पिछले चार साल से लग्जर या आलीशान श्रेणी की ओर झुकी हुई है।"

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख