return to news
  1. सरकार ने GDP एस्टिमेट डेटा रिलीज का वक्त बदला, क्या होगा असर?

बिजनेस न्यूज़

सरकार ने GDP एस्टिमेट डेटा रिलीज का वक्त बदला, क्या होगा असर?

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 08, 2024, 13:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

वित्तीय वर्ष 2024- 25 की दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी एस्टिमेट 29 नवंबर, 2024 को शाम को 4 बजे रिलीज किया जाएगा। भारत की जीडीपी ग्रोथ पहली तिमाही में 6.7% थी जो पिछली पांच तिमाही की तुलना में सबसे कम थी।

29 नवंबर को रिलीज किया जाएगा एस्टिमेट

29 नवंबर को रिलीज किया जाएगा एस्टिमेट

केंद्र सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product, GDP) एस्टिमेट को रिलीज करने का वक्त शाम के 5:30 बजे से बदलकर 4 बजे कर दिया है। सरकार का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि उस दिन यूजर्स, मीडिया और आम लोगों को दिन का ज्यादा वक्त जीडीपी डेटा को पढ़ने के लिए मिले।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सरकार सालाना और तिमाही के एस्टिमेट पहले से तय समय के मुताबिक करती है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of statitics and progrqam implementation, MoSPI) ने बयान जारी कर बताया है कि फिलहाल प्रेस रिलीज 5:30 बजे शाम को तय तारीखों पर भेजी जाती है।

हालांकि, लोगों को ज्यादा वक्त देने के लिए मंत्रालय ने फैसला किया है कि इसे शाम को 4 बजे ही भेज दिया जाएगा।

ताकि बाजार को मिले वक्त

गौर करने वाली बात यह है कि शाम को करीब इसी वक्त देश के ज्यादातर फाइनेंशयल मार्केट भी बंद होते हैं। मंत्रालय का कहना है कि समय जल्दी कर देने से मार्केट पर होने वाले असर को कम किया जा सकेगा और स्टेकहोल्डर्स को जीडीपी की जानकारी पर रिएक्ट करने का वक्त मिल जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2024- 25 की दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी एस्टिमेट 29 नवंबर, 2024 को शाम को 4 बजे रिलीज किया जाएगा। भारत की जीडीपी ग्रोथ पहली तिमाही में 6.7% थी जो पिछली पांच तिमाही की तुलना में सबसे कम थी।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख