return to news
  1. सोने-चांदी की कीमतों में देखा गया बड़ा बदलाव, युद्ध के बीच भारत में अब इस भाव पर बिक रहा गोल्ड

बिजनेस न्यूज़

सोने-चांदी की कीमतों में देखा गया बड़ा बदलाव, युद्ध के बीच भारत में अब इस भाव पर बिक रहा गोल्ड

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 08:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई में रुकावट की आशंकाओं ने कीमती धातुओं की चाल बदल दी है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से महंगाई बढ़ने का डर है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं।

gold-silver-price-17-march

सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट आई है।

ग्लोबल मार्केट में डॉलर की कमजोरी और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच मंगलवार 17 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। ट्रेडर्स इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की सप्लाई में आने वाले संभावित झटकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर बढ़ते खतरों का बारीकी से आंकलन कर रहे हैं। एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान स्पॉट गोल्ड का भाव मामूली बढ़त के साथ $5,008 प्रति औंस पर देखा गया, जबकि चांदी की कीमतों में 0.21 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई और यह $80.5 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर

सोने और चांदी की कीमतों में इस स्थिरता की बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी है। निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष और बढ़ा, तो दुनिया भर में तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनॉल्ड ट्रंप ने अन्य देशों से 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को सुरक्षित करने में मदद मांगी है, जहां से होने वाली तेल की शिपमेंट लगभग रुक गई है। ईरान ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख तेल हब और गैस क्षेत्रों को निशाना बनाया है, जिससे ऊर्जा बाजार में खौफ का माहौल है।

एक तरफ जहां अमेरिकी डॉलर के इंडेक्स में 0.6 पर्सेंट की गिरावट आई है, जो आमतौर पर सोने के लिए अच्छा संकेत होता है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई की चिंता ने निवेशकों को उलझा दिया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वे खाड़ी देशों के महत्वपूर्ण तेल बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर सकते हैं। इस युद्ध के कारण महंगाई बढ़ने की पूरी संभावना है, जिससे अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा।

फेडरल रिजर्व के फैसले पर टिकी निगाहें

महंगाई की बढ़ती आशंकाओं के कारण अब इस बात की उम्मीदें बहुत कम हो गई हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती करेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स और ट्रेडर्स का मानना है कि 17-18 मार्च को होने वाली फेड की मीटिंग में रेट कट होने की कोई संभावना नहीं है। जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट में निवेश का आकर्षण थोड़ा कम हो जाता है, यही वजह है कि कीमतों में बहुत बड़ी तेजी नहीं दिख रही है।

भारत में रिटेल बाजार का हाल

अगर भारतीय रिटेल बाजार की बात करें, तो यहां कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। भारत में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,56,436 रुपये के स्तर पर देखा गया है। वहीं चांदी की बात करें तो रिटेल कैटेगरी में इसकी कीमत 2,52,973 रुपये के आसपास बनी हुई है। घरेलू बाजार में शादियों के सीजन और ग्लोबल अनिश्चितता के कारण कीमतों में मजबूती बनी हुई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख